‘Project 24K’: कनाडा की सबसे बड़ी गोल्ड डकैती का 8वां आरोपी गिरफ्तार; 400 किलो शुद्ध सोना और करोड़ों का कैश उड़ाने वाली ‘फिल्मी’ चोरी का खुलासा

ईदुल अमीन

डेस्क: कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित सोने की चोरी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। 12 जनवरी 2026 को कनाडा पुलिस ने इस डकैती के 8वें आरोपी, 43 वर्षीय अर्सलान चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब ढाई साल पहले टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई इस 180 करोड़ की चोरी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।

क्या है ‘Project 24K’? कनाडा पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया था, जिसे ‘Project 24K’ कोड-नेम दिया गया। 24K यानी 24 कैरेट, जो शुद्ध सोने का मानक है। चूंकि चोरी पूरी तरह शुद्ध सोने की छड़ों (Gold Bars) की थी, इसलिए इस मिशन को यह नाम दिया गया।

चोरी की फिल्मी पटकथा:

  • तारीख: 17 अप्रैल 2023।
  • लोकेशन: टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कार्गो फैसिलिटी)।
  • माल: स्विट्जरलैंड से आया 400 किलो शुद्ध सोना (कीमत 180 करोड़) और 22 करोड़ की विदेशी मुद्रा।
  • वारदात: शाम 6:23 बजे एक ट्रक एयरपोर्ट पहुँचा। ड्राइवर ने ‘सी-फूड’ (समुद्री भोजन) का एक फर्जी एयरवे बिल दिखाया। एयरपोर्ट के अंदर मौजूद किसी ‘भेदी’ ने सिस्टम से छेड़छाड़ कर पुराने बिल को नए से बदल दिया था। महज 23 मिनट के भीतर पूरा कंटेनर ट्रक में लोड हुआ और 7:27 बजे ट्रक रफू-चक्कर हो गया।

अंदरूनी मिलीभगत: पूर्व कर्मचारी का हाथ कनाडा पुलिस के मुताबिक, इस महा-चोरी को दो ग्रुपों ने मिलकर अंजाम दिया। एक ग्रुप ने एयरपोर्ट के बाहर से ऑपरेशन संभाला, जबकि दूसरे ग्रुप में एयर कनाडा के कर्मचारी शामिल थे। पुलिस की जांच में मुख्य मास्टरमाइंड के रूप में सिमरनप्रीत पनेसर (33) का नाम सामने आया है। सिमरनप्रीत एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी है, जिसने एयरलाइन के सिस्टम में हेरफेर कर कार्गो को डायवर्ट किया था।

भारत कनेक्शन और फरार आरोपी: कनाडा पुलिस को अंदेशा है कि मुख्य आरोपी सिमरनप्रीत पनेसर फिलहाल भारत में छिपा हो सकता है। उसके खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया जा चुका है। पुलिस अब तक 10 में से 8 आरोपियों को दबोच चुकी है, लेकिन गायब हुए सोने का बड़ा हिस्सा अब भी बरामद होना बाकी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *