हरिद्वार: यूट्यूब व्यूज के चक्कर में ‘शेख’ बने नवीन और प्रिंस पहुँचे जेल की दहलीज पर; हर की पौड़ी पर अरबी ड्रेस में वीडियो बनाना पड़ा भारी

ईदुल अमीन
डेस्क: धर्मनगरी हरिद्वार के पवित्र ‘हर की पौड़ी’ घाट पर अरबी वेशभूषा पहनकर रील बनाना दो स्थानीय युवकों को महंगा पड़ गया। खुद को ‘अरब का शेख’ बताकर वीडियो शूट कर रहे इन युवकों को पुलिस ने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और मर्यादा उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया है।

-
तर्क और बहस: जब लोगों ने उन्हें पवित्र गंगा घाट की मर्यादा का हवाला देकर रोका, तो युवकों ने बहस करते हुए कहा कि “वे भारत में कहीं भी घूमने के लिए स्वतंत्र हैं।” हालांकि, मामला बढ़ता देख दोनों वहां से कपड़े बदलकर चंपत हो गए।
CCTV से पुलिस ने दबोचा: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी (हरिद्वार) ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। पुलिस ने घाट क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों युवकों को सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद से हिरासत में ले लिया।
उत्तराखंड | हरिद्वार में "शेख" बनकर गंगा घाटों पर घूम रहे 2 युवकों का Video वायरल हुआ। ये दोनों खुद को दुबई से मुस्लिम बता रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो नवीन और प्रिंस निकले। अब दोनों माफी मांग रहे हैं। कह रहे हैं कि यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए ऐसा किया था। pic.twitter.com/sV431BJeOW
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 14, 2026
यूट्यूब व्यूज का ‘लालच’: पूछताछ के दौरान नवीन और प्रिंस ने कबूल किया कि वे अपने यूट्यूब चैनल के लिए प्रैंक (Prank) वीडियो बना रहे थे। इससे पहले उन्होंने पेंटागन मॉल और शिवालिक नगर में भी ऐसी वेशभूषा में वीडियो बनाए थे, जिन्हें काफी लाइक मिले थे। इसी लालच में वे हर की पौड़ी पहुँच गए।
माफी और पुलिसिया कार्रवाई: हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और स्वीकार किया कि उनकी इस हरकत से धार्मिक आस्था को ठेस पहुँची है। हरिद्वार पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है और सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में पवित्र स्थानों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने पर कठोर सजा दी जाएगी।











