कानपुर में 100 गोवंश मिलने पर भारी तनाव: BJP विधायक ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; बोले— “कार्रवाई नहीं हुई तो जितनी भी मस्जिदें हैं, उनके दरवाजों पर अगर सुअर की बोटियां न मिलें तो मेरा नाम राहुल बच्चा सोनकर नहीं”

मो0 कुमेल

कानपुर: कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्गा मंदिर के पास एक खेत में लगभग 100 गोवंशों के अवशेष बरामद हुए। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुँचे भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने पुलिस प्रशासन को खुलेआम चेतावनी देते हुए बेहद तीखे और विवादित बयान दिए हैं।

विधायक का 48 घंटे का अल्टीमेटम और विवादित चेतावनी: बिल्हौर थाने पहुँचे विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने ADCP कपिल देव सिंह और थाना स्टाफ के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा सिर्फ हिंदुत्ववादी ठेकेदारों की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आवेश में आए विधायक ने कहा:

“अगर 48 घंटे के अंदर गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बिल्हौर के अंदर जितनी भी मस्जिदें हैं, उनके दरवाजों पर अगर सुअर की बोटियां न मिलें तो मेरा नाम राहुल बच्चा सोनकर नहीं।”

इस बयान के तुरंत बाद थाने में मौजूद समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘गोवंश के हत्यारों को फांसी दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

https://twitter.com/priyarajputlive/status/2011018791220875412

पुलिस को दी खुली धमकी: “हमारा इतिहास बहुत गंदा है” विधायक ने थाना इंचार्ज को सीधे तौर पर ललकारते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की राजनीति नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा: “आप हमसे परिचित नहीं होंगे, क्योंकि आप लोगों ने सिर्फ ऑफिस में बैठकर नौकरी की है। हमारा इतिहास बहुत गंदा है, हम पाक-साफ छवि के लोग नहीं हैं। आप अपने उच्चाधिकारियों को बता दीजिए, कार्रवाई नहीं हुई तो समझ लीजिए।”

पुलिसिया मिलीभगत का आरोप: राहुल बच्चा सोनकर ने स्थानीय पुलिस (SI) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक खाली जमीन है, जहाँ शनिवार रात गोवंशों को बंद किया जाता है और उनकी हत्या की जाती है, ताकि रविवार को सप्लाई की जा सके। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में ‘बुलडोजर एक्शन’ की भी मांग की है।

इलाके में तनावपूर्ण स्थिति: सैकड़ों गोवंशों के अवशेष मिलने और विधायक के कड़े बयानों के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन विधायक की चेतावनी के बाद प्रशासन पर दबाव काफी बढ़ गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *