मुंबई: मसाज बेड और प्राइवेसी को लेकर भिड़ गईं दो महिलाएं; घर के अंदर जमकर चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आदिल अहमद
डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वडाला इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ एक महिला मसाज थेरेपिस्ट और उसकी महिला कस्टमर के बीच बीच सड़क पर नहीं बल्कि घर के ड्रॉइंग रूम में जमकर हाथापाई हुई। ऑनलाइन सर्विस ऐप के जरिए बुक किए गए एक मसाज सेशन का अंत पुलिस केस और वायरल वीडियो के साथ हुआ।

गाली-गलौज से मारपीट तक का सफर: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर चिल्ला रही हैं। शेनाज कहती दिख रही हैं, “बदतमीज लोग, मेरे घर से जाओ।” जब शेनाज ने थेरेपिस्ट का बैग बाहर निकालने की कोशिश की, तो आरोपी अश्विनी ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
-
बेटे का हस्तक्षेप: वीडियो में शेनाज का बेटा भी नजर आ रहा है जो कह रहा है, “इसने मेरी मां को मारना शुरू कर दिया, हम पुलिस बुलाएंगे और तुम्हारा करियर खत्म कर देंगे।”
Kalesh b/w Urban Company employee and Customer over A therapist from the home-service platform 'Urban Company' had arrived to provide a massage, but when the therapist reached for the massage session, the woman canceled her session.
pic.twitter.com/jsAzWNuClM— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 23, 2026
पहचान को लेकर भी उलझन: शेनाज का आरोप है कि ऐप पर थेरेपिस्ट का नाम ‘नीलम’ दिख रहा था, जबकि जांच में उसकी पहचान अश्विनी के रूप में हुई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ऐप के डेटाबेस में पहचान को लेकर कुछ तकनीकी गड़बड़ी थी।
पुलिस की कार्रवाई: शेनाज की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शेनाज का दावा है कि उन्हें जमीन पर पटका गया जिससे उन्हें चोटें आई हैं। फिलहाल थेरेपिस्ट अश्विनी का पक्ष सामने नहीं आया है।











