ओडिशा में खौफनाक हादसा: गैस चूल्हे के पास गिरते ही फटा चिप्स का पैकेट; 8 साल के बच्चे की गई आंखों की रोशनी, कंपनी पर FIR

आदिल अहमद
डेस्क: ओडिशा के बलांगीर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ टिटलागढ़ थाना क्षेत्र के शागरदघाट गांव में एक 8 साल के बच्चे के हाथ में चिप्स का पैकेट ‘बम’ की तरह फट गया। इस अजीबोगरीब दुर्घटना में मासूम ने अपनी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए खो दी है।

-
विस्फोट: मां जब पानी लेने बाहर गईं, तभी बच्चा चूल्हे के करीब चला गया। अचानक पैकेट उसके हाथ से फिसलकर आग की लपटों के संपर्क में आ गया। आग लगते ही पैकेट में इतना जोरदार धमाका हुआ कि बच्चे की एक आंख की पुतली बाहर आ गई।
डॉक्टरों ने कहा— ‘अब कभी नहीं देख पाएगा’: खून से लथपथ बच्चे को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद पुष्टि की है कि आंख में लगी चोट इतनी गहरी है कि बच्चा अब उस आंख से दोबारा कभी नहीं देख पाएगा। इस रिपोर्ट के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज: बच्चे की मां भानुमति ने गुस्से में सवाल उठाया कि “बच्चों के खाद्य उत्पाद इतने खतरनाक कैसे हो सकते हैं कि आग के संपर्क में आते ही फट जाएं?” परिजनों ने टिटलागढ़ थाने में संबंधित चिप्स निर्माता कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस जांच के दायरे में चिप्स पैकेट की गैस: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि चिप्स के पैकेट में नमी से बचाने के लिए भरी जाने वाली नाइट्रोजन गैस या पैकेट की प्लास्टिक सामग्री आग के संपर्क में आने पर अत्यधिक दबाव (Pressure) के कारण विस्फोट का कारण बनी होगी। पुलिस अब प्रोडक्ट की क्वालिटी और पैकेट की सामग्री का लैब टेस्ट कराएगी।











