कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट: वाराणसी में आलीशान बंगले से लेकर मर्सिडीज तक जब्त; किंगपिन शुभम जायसवाल के परिवार की ₹28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

शफी उस्मानी
वाराणसी/सोनभद्र: नशीले कफ सिरप की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ सोनभद्र और वाराणसी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। इस गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित 28.50 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है।

- दिखावा और हकीकत: बाहर से साधारण दिखने वाले इस मकान के टॉप फ्लोर पर आलीशान स्वीमिंग पूल बना है।
- तस्करी का अड्डा: यह क्षेत्र ट्रांसपोर्ट हब है, जिसका फायदा उठाकर लग्जरी गाड़ियों के जरिए कफ सिरप की खेप यहाँ लाई और छिपाई जाती थी।


- 18 अक्तूबर 2025: सोनभद्र पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें चिप्स-नमकीन की आड़ में कफ सिरप की बड़ी खेप थी।
- कोलकाता से गिरफ्तारी: जांच आगे बढ़ी तो मास्टरमाइंड भोला जायसवाल को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से उस वक्त दबोचा गया, जब वह विदेश भागने की फिराक में था।
-
22 जनवरी 2026: कोर्ट के आदेश पर सीओ रणधीर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने वाराणसी पहुंचकर मुनादी कराई और संपत्तियां कुर्क कीं।













