ऑस्ट्रेलिया से MBA… और हाथ में ड्रग्स! मौलाना तौकीर रज़ा का बेटा फरमान गिरफ्तार; हादसे के बाद कार में मिली आधा ग्राम ‘क्रिस्टल मेथ’ ड्रग

गौरव जैन

शाहजहाँपुर/बरेली: बरेली के चर्चित और विवादित मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रज़ा खां का इकलौता बेटा फरमान रज़ा खां कानून के शिकंजे में फंस गया है। शाहजहाँपुर पुलिस ने उसे प्रतिबंधित ‘क्रिस्टल मेथ’ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह गिरफ्तारी किसी छापेमारी में नहीं, बल्कि एक सड़क हादसे के बाद हुई तलाशी के दौरान हुई।

हादसे ने खोल दी पोल: मंगलवार रात फरमान अपनी लग्जरी कार से दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा था। शाहजहाँपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर उसकी कार एक खड़ी बस से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण मौके पर पहुंचीं। हादसे के बाद फरमान काफी घबराया हुआ था और कार की डिक्की खोलने में आनाकानी कर रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद जब डिक्की की तलाशी ली गई, तो वहां रखे बैग से आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई।

ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई, नशे की लत: सूत्रों के मुताबिक, फरमान रज़ा उच्च शिक्षित है। उसकी शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट स्कूल में हुई और वह दीनी तालीम से दूर रहा। वह ऑस्ट्रेलिया से एमबीए (MBA) की डिग्री लेकर लौटा है। पूछताछ में फरमान ने खुद स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है। उसने पुलिस को बताया:

“मैने निजी इस्तेमाल के लिए दिल्ली से 1 ग्राम ड्रग्स खरीदी थी, जिसमें से आधी मैं इस्तेमाल कर चुका था और बाकी कार में रखी थी।”

पुलिस की कार्रवाई: एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तिलहर थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देर रात ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह सिर्फ नशे का सेवन करता है या इसके कारोबार से भी जुड़ा है।

महंगी गाड़ियों और टूर का शौकीन: मौलाना का बेटा होने के बावजूद फरमान का रहन-सहन काफी आधुनिक रहा है। उसे महंगी गाड़ियों में घूमने और दोस्तों के साथ लंबे टूर पर जाने का शौक है। अब तक उसका नाम किसी आपराधिक रिकॉर्ड में नहीं था, लेकिन इस गिरफ्तारी ने मौलाना तौकीर रज़ा के परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *