कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट किंगपिन शुभम जायसवाल का राईट हैण्ड सहित तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, वाराणसी पुलिस और SIT ने दबोच लिया 50 हज़ारी इनामी विकास सिंह को भी

15 करोड़ के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई! 50 हज़ारी इनामी विकास सिंह समेत शुभम जायसवाल के 3 करीबी सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार। फर्जी फर्म के जरिए होता था काला कारोबार। पढ़ें PNN24 की रिपोर्ट।

मो0 सलीम

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार मादक पदार्थों और संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे महाभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसआईटी (SIT) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के तीन मुख्य सहयोगियों को जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का प्रोफाइल:

  • विकास सिंह (34 वर्ष): मूल निवासी आजमगढ़ (हाल पता जौनपुर)। इस पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
  • आकाश पाठक (27 वर्ष): निवासी वाराणसी। यह शुभम जायसवाल का सबसे करीबी दोस्त और उसकी फर्जी कंपनी का सह-निदेशक है।
  • अंकित कुमार श्रीवास्तव (30 वर्ष): निवासी जौनपुर। यह विकास सिंह का सक्रिय सहयोगी है।

अपराध का तरीका और 15 करोड़ का साम्राज्य: पुलिस जांच के अनुसार, इन अभियुक्तों ने नशे के काले कारोबार का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था:

  • विकास सिंह: इस पर आरोप है कि इसने ‘देवनाथ फार्मेसी’ के माध्यम से लगभग 5.13 लाख बोतलों का अवैध कारोबार किया। करीब 15 करोड़ रुपये की तस्करी के इस खेल में इसने पैसों के लेन-देन (फाइनेंस) का पूरा जिम्मा संभाला था।
  • आकाश पाठक: आकाश को शुभम जायसवाल का ‘दाहिना हाथ’ माना जाता है। इसने शुभम के साथ मिलकर ‘मेड रेमेडी लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक फर्जी फर्म बनाई थी, जिसकी आड़ में तस्करी को अंजाम दिया जाता था।

SIT और पुलिस की घेराबंदी: पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से इन्हें सिद्धार्थनगर में लोकेट किया। गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम में एसआईटी के उ.नि. विकास पांडे, उ.नि. अंकित कुमार सिंह, उ.नि. अजीत मौर्य, उ.नि. मनीष सिंह और उ.नि. अमन सिंह समेत 11 सदस्य शामिल थे।

इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 235/2025 के तहत NDPS एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों की तलाश कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *