वाराणसी: ए.एन.टी.एफ. और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख की चरस के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

मो0 सलीम
वाराणसी: उत्तर प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) यूनिट वाराणसी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने 31 जनवरी 2026 को भेलूपुर थाना क्षेत्र के पद्म श्री चौराहे के पास घेराबंदी कर एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 2 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई को एएनटीएफ वाराणसी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह के नेतृत्व वाली टीम और भेलूपुर थाने के सहयोग से अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भेलूपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।











