बलिया: तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता विदेश में और घर में मचा कोहराम

बलिया के बिल्थरा रोड में दर्दनाक हादसा! सोनाडीह गांव में तेज रफ्तार किया सेल्टोस (Kia Seltos) ने 10 वर्षीय मासूम अर्जुन को रौंदा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पिता विदेश में, गांव में छाया मातम।

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया): जनपद के उभाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाडीह गांव में रविवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक अर्जुन की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते समय काल बनी तेज रफ्तार कार जानकारी के मुताबिक, सोनाडीह निवासी गोपाल का 10 वर्षीय पुत्र अर्जुन रविवार शाम करीब 6 बजे सोनाडीह चट्टी स्थित मंदिर के पास एक बगीचे के समीप खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार Kia Seltos कार वहां पहुँची और अनियंत्रित होकर मासूम अर्जुन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन सीधे बच्चे के ऊपर चढ़ गया था, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक ने मानवीयता दिखाते हुए तुरंत घायल बच्चे को अपनी ही कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीयर पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।

पिता विदेश में, मां का रो-रोकर बुरा हाल अर्जुन अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता गोपाल वर्तमान में विदेश में नौकरी करते हैं। घर के सबसे छोटे लाडले की मौत की खबर सुनते ही मां दहाड़ें मारकर बिलख उठीं। अस्पताल परिसर में मां की चीखें सुनकर हर किसी की आँखें नम हो गईं।

पुलिसिया कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *