दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ‘नफरत की पेंटिंग’: सड़क किनारे लिखे मुस्लिम विरोधी संदेश; हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नफरती संदेश का वीडियो वायरल! सड़क किनारे लिखा गया "मुसलमानों का प्रवेश वर्जित"। सहारनपुर पुलिस ने दर्ज की FIR। हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी।

तारिक खान
सहारनपुर (PNN24 News): दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहण्ड के पास एलिवेटेड रोड के किनारे कुछ लोगों ने एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी इस घटना को लेकर हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।
- ललित शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल): उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि “सड़कें हिंदुओं के टैक्स से बनती हैं, इसलिए मुसलमानों को नेशनल हाईवे पर चलने का अधिकार नहीं होना चाहिए।”
- पिंकी चौधरी (अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल): उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि हाईवे पर जो लिखा गया है, वह बिल्कुल सही है।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग इसे देश के संवैधानिक ढांचे पर हमला बता रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियां किसी एक धर्म की नहीं बल्कि पूरे देश की होती हैं और इस तरह की नफरती बयानबाज़ी शांति के लिए खतरा है।










