‘खेल-खेल में गणित की पाठशाला’: वाराणसी आश्रम स्कूल में ‘गणित बाजार’ मेले का आयोजन; बच्चों ने नक़ली पैसों से की असली खरीदारी
वाराणसी आश्रम स्कूल में लगा अनोखा 'गणित बाजार' मेला! बच्चों ने नक़ली पैसों से खरीदा असली सामान और खेल-खेल में सीखीं गणित की उलझनें। उड़ान ट्रस्ट और एशियन ब्रिज इंडिया की सराहनीय पहल।

अनुपम राज
वाराणसी (PNN24 News): शिक्षा को किताबों के बोझ से निकालकर व्यवहारिक जीवन से जोड़ने की एक अनूठी मिसाल वाराणसी आश्रम स्कूल में देखने को मिली। स्कूल परिसर में पहली बार ‘गणित बाजार मेला’ का आयोजन किया गया, जहाँ गणित के कठिन फॉर्मूले ब्लैकबोर्ड पर नहीं, बल्कि बाजार की गहमागहमी और खरीदारी के बीच हल होते नज़र आए।

उड़ान ट्रस्ट और एशियन ब्रिज इंडिया का सहयोग इस नवाचारी मेले में उड़ान ट्रस्ट की ओर से लगभग 60 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जबकि कुल 100 से 150 बच्चों के लिए यह आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उड़ान ट्रस्ट के प्रेम नट, नेहा, रिया, सौरभ, नंदनी और वाराणसी आश्रम स्कूल के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

“यह मेला हमारे बच्चों के लिए एक अनोखा अनुभव था। उन्होंने खेल-खेल में न केवल गणित सीखा, बल्कि बाज़ार की व्यवहारिक समझ भी विकसित की।”
उड़ान ट्रस्ट के प्रतिनिधि प्रेम नट ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की उम्मीद जताई।
सम्मान और उत्साह मेले में नट समुदाय संघर्ष समिति, उड़ान ट्रस्ट और एशियन ब्रिज इंडिया के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मूसा भाई, प्रोफेसर काटी, राधा, अनिल और कैलाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।











