हूतियों का सीधा हमला: “हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं,” यमन से इसराइल पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान के समर्थन में हूतियों ने खोला मोर्चा; लाल सागर से लेकर इसराइली सैन्य ठिकानों तक मची खलबली.

तारिक खान

PNN24 News: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक पुष्टि की है कि उन्होंने इसराइल के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। यह पहली बार है जब ईरान, अमेरिका और इसराइल के बीच जारी सीधे संघर्ष में हूतियों ने इस तरह का कदम उठाया है। इसराइली सेना (IDF) ने भी स्वीकार किया है कि यमन की ओर से दागी गई एक मिसाइल को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया है।

“संवेदनशील ठिकानों” को बनाया निशाना

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता ने दावा किया कि उन्होंने ईरान, लेबनान, इराक़ और फ़लस्तीनी क्षेत्रों पर हो रहे हमलों का बदला लेने के लिए कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। उनका कहना है कि ये हमले “संवेदनशील इसराइली सैन्य ठिकानों” को लक्ष्य बनाकर किए गए थे। हूतियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मोर्चों पर इसराइली “आक्रामकता” बंद नहीं होती, उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

अमेरिका और सहयोगियों को दो-टूक चेतावनी

हूती गुट के प्रवक्ता याह्या सरी ने टेलीग्राम पर एक बेहद आक्रामक बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा:

“अगर कोई भी देश अमेरिका और इसराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ खड़ा होता है, तो हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं और हम सीधे सैन्य हस्तक्षेप करेंगे।”

लाल सागर बना नया रणक्षेत्र?

हूतियों ने लाल सागर (Red Sea) के रणनीतिक महत्व को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि लाल सागर के रास्ते का इस्तेमाल ईरान या किसी भी मुस्लिम देश के खिलाफ हमले के लिए किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। यह बयान वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद चिंताजनक माना जा रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *