हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के दाखिले पर लगाई रोक के लिए ट्रंप प्रशासन पर दायर किया मुकदमा

आफताब फारुकी

डेस्क: हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के दाखिले पर लगाई रोक के लिए ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। ट्रंप सरकार द्वारा रोक पर विश्वविध्यालय ने इस फैसले को गैरकानूनी बताया गया है। कहा गया है कि इस फैसले से विश्वविद्यालय में पढने वाले हज़ारो छात्रो के ऊपर असर पड़ेगा।

इससे पहले, अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रशासन ने हार्वर्ड के ‘कानून का पालन नहीं कर पाने के कारण अंतरराष्ट्रीय छात्र दाखिला कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।’ हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने ट्रंप के इस क़दम को एक बयान में ‘गैरक़ानूनी’ बताया था।

ट्रंप प्रशासन के इस फै़सले से हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हज़ारों अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स पर असर पड़ सकता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले शैक्षणिक वर्ष में छह हज़ार सात सौ से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था। यह कुल स्टूडेंट्स की संख्या का 27 फ़ीसदी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *