वाराणसी: ‘द वाइब क्लब’ बना सेलिब्रिटीज़ की पहली पसंद! बनारस पहुंचे अभिनेता अमित सियाल ने की क्लब के माहौल और व्यवस्थाओं की तारीफ’
फिल्म व वेब सीरीज अभिनेता अमित सियाल अपने वाराणसी प्रवास के दौरान सिगरा स्थित 'द वाइब क्लब' पहुंचे। क्लब के माहौल और सेवाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने शहर के माहौल पर बातचीत की। सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बन रहे वाइब क्लब पर पढ़ें PNN24 की पूरी रिपोर्ट।

ए0 जावेद
वाराणसी (PNN24 News): अपनी दमदार अभिनय शैली और चर्चित वेब सीरीज व फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमित सियाल इन दिनों धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के प्रवास पर हैं। अपने इस बनारस दौरे के दौरान अमित सियाल सिगरा स्थित शहर के चर्चित ‘द वाइब क्लब’ (The Vibe Club) पहुंचे, जहां उन्होंने क्लब की व्यवस्थाओं और माहौल की जमकर सराहना की।

मल्टी-टैलेंटेड अमित सियाल और बनारस से जुड़ाव
हिंदी सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले अमित सियाल ने अपने करियर में कई लीक से हटकर किरदार निभाए हैं। वाराणसी प्रवास के दौरान द वाइब क्लब में क्लब संचालकों के साथ हुई शिष्टाचार मुलाकात में सिनेमा, कला और वाराणसी शहर के बदलते परिवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेबाक बातचीत हुई। इस दौरान अभिनेता का बेहद सहज और मिलनसार अंदाज देखने को मिला।
🌟 ‘द वाइब क्लब’ बन रहा युवाओं और सेलिब्रिटीज का नया ठिकाना
मुलाकात के दौरान द वाइब क्लब के संचालक यथार्थ और आकाश ने बताया कि सिगरा स्थित उनका क्लब वाराणसी के युवाओं के साथ-साथ शहर में आने वाले सेलिब्रिटीज की भी पसंदीदा जगह बनता जा रहा है।
संचालकों ने कहा:
“अमित सियाल जी से पहले भी कई जाने-माने सेलिब्रिटी द वाइब क्लब आ चुके हैं और सभी ने यहां के एंबियंस, सर्विसेज और हॉस्पिटैलिटी की तारीफ की है। हमारा प्रयास है कि हम बनारस में युवाओं और कला-मनोरंजन जगत की हस्तियों को एक विश्वस्तरीय और आरामदायक अनुभव प्रदान कर सकें।”
सिगरा स्थित ‘द वाइब क्लब’ इन दिनों वाराणसी में नाइटलाइफ, मनोरंजन और युवाओं के हैंगआउट स्पॉट के रूप में अपनी एक अलग और प्रीमियम पहचान स्थापित कर रहा है।












