केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गाजीपुर से माझी तक फोर लेन का दिया तोहफा

अखिलेश सैनी
बलिया। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को देश का अव्वल राज्य बनाने के लिए जातिवाद की राजनीति को छोड़ विकास की राजनीति करने का आह्वान किया। मांग से अधिक सड़क परियोजनाओं की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास न तो इच्छा शक्ति की कमी है न ही धन की।
बलिया में राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 को गाजीपुर से माझी तक फोरलेन व चन्द्रशेखरनगर से कदमचौराहा तक फोरलेन फ्लाईओवर, माल्देपुर से शिवरामपुर तक बाईपास समेत अनेक सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में सड़क निर्माण की रफ्तार प्रति दिन 42 किमी हो जायेगी।

पूर्ववर्ती सरकार में यह रफ्तार दो से तीन किमी थी, फिलहाल यह रफ्तार 22 से 23 किमी प्रति दिन हो चुकी है। देश में आधारभूत ढांचा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्घता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि देश में अभी 96हजार किमी का राष्‍ट्रीय राजमार्ग है। मोदी सरकार के कार्यकाल की समाप्ति तक तीव्र सड़क निर्माण के जरिये यह राष्‍ट्रीय राजमार्ग बढ़कर 2 लाख किमी हो जायेगा। इससे हर वर्ष 5 लाख सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख लोगों की मौत के आंकड़े को भी आधे पर लाया जायेगा। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने देश की बदहाल स्थिति व किसानों की गंभीर हालत के लिए कांग्रेस सरकार की गलत आर्थिक नीति, भ्रष्ट प्रशासन व विकास के सही दृष्टि के अभाव को जिम्मेदार ठहराया। मोदी सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि देश तेजी से बदल रहा है। देश की तस्वीर बदल रही है। ज्ञान, विज्ञान से लेकर हर क्षेत्र में चतुर्दिक प्रगति हो रही है। जातिवादी राजनीति पर करारा चोट करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के साथ ही उत्तर प्रदेश धनवान है, लेकिन जनता गरीब है। जनता विकास के बजाय जातिवाद में उलझी है। उन्होंने यूपी को प्रगतिशील व सशक्त अव्वल राज्य बनाने के लिए जातिवाद के बजाय विकास की राजनीति करने का आह्वान किया। कहा कि उनके पास द्रौपदी की थाली है। वे जादूगर हैं। उनको 25 लाख करोड़ का काम करना है। उन्होंने बलिया, मऊ , गाजीपुर व देवरिया जिले में दो दर्जन से अधिक विकास योजनाओं की घोषणा की। कहा कि वे केवल घोषणा नहीं करते, अब तक जो भी घोषणा की है सभी पूरी हुई है। कहा कि वह जो बोलते हैं डंके की चोट पर पूरा करते है। 35 वर्ष में अब तक एक भी पत्रकार उनके ऊपर घोषणा के मामले में सवाल नहीं उठा सका। समारोह में सांसद भरत सिंह, हरिनारायण राजभर व सांसद रविन्द्र कुशवाहा के अलावा विधायक उपेन्द्र तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *