अम्बेडकरनगर – लगातार तीसरी बार अरूण कुमार बने जिलाध्यक्ष

अनंत कुशवाहा 
अम्बेडकरनगर। उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक निर्वाचन संगठन के प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बीएन इंटर कालेज अकबरपुर में भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुई। सर्व सम्मति से हुए निर्वाचन में अरूण कुमार सिंह लगातार तीसरी बार जिले के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला मंत्री पद पर पुनः आशाराम वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप पांडेय, संगठन मंत्री रामलखन वर्मा, संरक्षक सुशील कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विवेकानंद त्रिपाठी निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गाप्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, ऋषिकेश सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, राकेश वर्मा, अरविंद प्रताप यादव, आलोक सिंह, सुशील कांत दूवे एवं कप्तान सिंह चुने गये। संयुक्त मंत्री पद पर राजेनद्र मिश्रा, हसन असगर, आनंद प्रकाश सिंह, अविनाश कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, मुइनुद्दीन, रामशब्द यादव, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, अमित कुमार मिश्र एवं निहारिका सिंह चुने गये। तहसील अध्यक्ष के रूप में अकबरपुर से संजय तिवारी, टाण्डा से जावेद खान, जलालपुर से संजय कुमार वर्मा, आलापुर से रामकेश मौर्य एवं भीटी से इंद्र प्रताप सिंह चुने गये। निर्वाचन कार्यक्रम में आजमगढ़ के जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, वेन बहादुर सिंह संयुक्त मंत्री, श्याम बहादुर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो डेलीगेट उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *