क्षतिग्रस्त मार्गों के चिन्हींकरण के लिए प्रारम्भ हुआ 10 दिवसीय वृहद निरीक्षण अभियान

जिले के सभी 2220 मार्गांे (4796.860 कि.मी.) का होगा निरीक्षण,मोबाइल पर भी दी जा सकती है क्षतिग्रस्त मार्गों की सूचना

सुदेश कुमा

बहराइच 26 जून। अधि.अभि. प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, राजीव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में लोक निर्माण विभाग के अधीन समस्त मार्गांे अर्थात राष्ट्रीय मार्ग, राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग एवं ग्रामीण मार्गों के वृहद निरीक्षण के लिए 26 जून 2018 से 10 दिवसीय अभियान संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर संचालित होने वाले 10 दिवसीय अभियान के दौरान सभी श्रेणी के क्षतिग्रस्त मार्गों का चिन्हींकरण किया जायेगा।

अधि.अभि. राजीव कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं जन सेवकों से अपील की है कि क्षतिग्रस्त मार्गों के चिन्हीकरण में सहयोग प्रदान करें। श्री कुमार ने बताया कि क्षतिग्रसत मार्गों के चिन्हींकरण के संचालित किये जा रहे अभियान के लिए अधि.अभि. लो.नि.वि. लखनऊ शिव प्रसाद राम सूरत सिंह को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया गया है जिनका मोाबाइल नम्बर 9415517852 है। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति नोडल अधिकारी के मोबाइल नम्बर अथवा अधि.अभि. प्रा.ख. लो.नि.वि. बहराइच के मोबाइल नम्बर 9415136560 पर क्षतिग्रस्त मार्गांे से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

अधि.अभि. राजीव कुमार ने बताया कि जनपद बहराइच में स्थित 2220 मार्गों की लम्बाई 4796.860 कि.मी. है। जिसमें एन.एच.ए.आई. एवं लो.नि.वि. के अधीन 1798 मार्गों की कुल लम्बाई 4298.680 कि.मी., जिला पंचायत के अधीन 144 मार्गों की कुल लम्बाई 100.090 कि.मी., मण्डी परिषद के अधीन 159 मार्गों की कुल लम्बाई 309.160 कि.मी. तथा गन्ना विभाग के अधीन 32 मार्गों की कुल लम्बाई 15.893 कि.मी. है। श्री कुमार ने बताया कि जनपद में स्थित मार्गों को अगर श्रेणावार विभाजित किया जाय तो 02 राष्ट्रीय मार्गों की कुल लम्बाई 201.260 कि.मी., 04 राज्य मार्गों की कुल लम्बाई 86.400 कि.मी., 04 प्रमुख जिला मार्गों की कुल लम्बाई 92.755 कि.मी., 47 अन्य जिला मार्गों की कुल लम्बाई 522.075 मि.मी. तथा 2163 ग्रामीण मार्गों की कुल लम्बाई 3897.326 कि.मी. है।

अधि.अभि. राजीव कुमार ने बताया कि मार्गों के निरीक्षण के लिए मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एव अवर अभियन्ताओं के मार्गवार निरीक्षण आदेश मुख्यालय स्तर से जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि मार्गों के निरीक्षण कार्य के लिए समस्त मार्गों को एक यूनिक कोड दिया गया है जिसमें पहले 02 अंक जनपद कोड के लिए एवं अन्तिम 04 अंक जपदों से उपलब्ध करायी गयी रोड डायरेक्ट्री में मार्ग के क्रमांक के अनुसार लिये गये हैं। मार्गों के निरीक्षण अभियान के लिए नामित किये गये अधिकारियों को मुख्यालय स्तर से निर्देश दिये गये हैं कि निरीक्षण से सम्बन्धित सूचनाएं हार्डकापी में एवं आनलाईन सूचना एप द्वारा उपलब्ध करायी जाय

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *