पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर लाखो की चोरी

कमलेश कुमार

अदरी(मऊ). पुलिस के गश्त की पोल खोलते हुए शुक्रवार रात कोपागंज थाना के महुआर बसगितिया गांव में चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर के घर से 13 हजार नकदी और लाखो रूपये के आभूषण उठा ले गए। दो बजे रात को गीता राजभर की नींद खुलने पर देखा कि दरवाजा खुला पड़ा है। दूसरे कमरो में जाकर रखा बक्से गायब था। सूचना पर थानाध्यक्ष ने गृहस्वामी से पूछताछ करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला।

महुआर बसगितिया गांव निवासी गीता राजभर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गीता राजभर सपरिवार भोजन करने के बाद सोने के लिए अलग-अलग कमरे में चले गए। अर्धरात्रि के बाद चोर मकान के पीछे से शौचालय के सहारे छत पर जाकर अंदर घुस गए। चोरों ने जिन कमरों में लोग सो रहे थे उसके बगल के बंद एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे बक्से उठा कर मकान के पीछे ले गए। धान की खेत में घर से सौ मीटर की दुरी पर चोर तोडने के बाद सामान भाग गए। रात करीब दो बजे बक्सा केे तोड़ कर फेक दिया।

दो बजे रात को जब महिला की नींद खुली तो वह कमरे से बाहर निकली तो देखा बगल के कमरे का ताला टूटा है। कमरे में रखा बक्से गायब है। शनिवार की सुबह खोजबिन के बाद बॉक्स घर से सौ मीटर की दुरी पर धान की खेत में पाया गया। जिसमें बॉक्स से सारा सामान चोर चुरा ले गए। गीता राजभर ने बताया कि 13000 नकदी, सोने की दो अंगूठी, एक हार, चांदी का एक जोड़ी पहुची, दो कान का झुमका, एक मांगटिका और कुछ कपड़े ले गए है। वही पास में स्थित सुभाष राजभर के घर मे से सोने का कनफूल, दो जोड़ा पायल, दस हजार नगदी सहित एक एनराइड मोबाइल भी साथ ले भागे।

सुभाष के लड़के की तबियत खराब थी वह लगभग 2 बजे बाथरूम जाने के लिए गया तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है उसने घर वालो को बताया घर वाले उठ चोर चोर चिल्लाने लगे फिर गीता राजभर का परिवार भी जग गया वो भी देखे की घर का सामान अस्त व्यस्त है। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ कोपागंज चोरों की खोजबीन में लग गए।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *