दिल्ली मुम्बई की तर्ज पर मुरादाबाद मे चल रहे सेक्स रेकेट का पर्दाफाश, छह युवतियां व दो संचालक गिरफ्तार !

रोबिन कपूर

मुरादाबाद. दिल्ली, मुंबई की तर्ज पर शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में मसाज पार्लर (स्पा) की आड़ में सेक्स रैकेट चलता मिला है। पुलिस ने यहां छापा मारकर छह युवतियों, संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक दवाइयां और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पकड़ी गईं युवतियां नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली की रहने वाली हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि रामगंगा विहार स्थित एक मकान में मसाज पार्लर चलने की सूचना पर सीओ राजेश कुमार ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और महिला थाना प्रभारी की टीम के साथ ब्लासॉम स्पा पार्लर में छापा मारा। वहां पुलिस को देखते ही युवतियों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर छह युवतियां समेत आठ लोगों को दबोच लिया है। कई ग्राहक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।

पकड़े गए आरोपी संचालक ने नाम राकेश चौधरी और उसके साथी ने अपना नाम महेश शर्मा बताया है। दोनों हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के हौजदारपुर गांव निवासी हैं। पकड़े गए इन आरोपियों की निशानेदही पर फॉरच्यूनर कार बरामद की गई है। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वह अपने घरों से निजी कंपनियों में नौकरी करने की बात कहकर आई हैं। इनको देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार में छह माह से स्पा मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद पुलिस के पास पहुंचा, तब जाकर यह खुलासा हुआ। महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह मसाज पार्लर में जाते हैं। महिला को पति की जेब से कुछ ऐसी चीजें मिली थीं, जिससे महिला का शक और गहरा गया। पुलिस अफसरों ने महिला की शिकायत को गंभीरता लिया और पुलिस टीम बनाकर छापा मार दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामगंगा विहार निवासी व सरकारी विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति अवकाश अक्सर घर से गायब हो जाते थे। घर से निकलते ही उनका मोबाइल भी स्विच हो जाता था। पति घर पहुंचा तो उसकी जेब में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। जिसको लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब पत्नी ने पति की शिकायत की। यह शिकायत अफसरों तक पहुंची, तब स्पा मसास पार्लर पर छापामारी की योजना तैयार की गई।

एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए कहा कि पहले भी पार्लर में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। उन दिनों पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन वहां आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला था। बुधवार रात फिर से दबिश दी गई। इस बार यहां छह लड़कियां और दो संचालक मिल गए। आरोपियों ने बताया कि यहां युवा से लेकर उम्र दराज तक आते हैं।
पार्लर में आरोपियों ने मसाज के लिए तीन केबिन बना रखे हैं। जबकि अंदर भी कुछ केबिन थे। पुलिस ने पार्लर पर अपना ताला ठोक दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पार्लर का पंजीकरण दिल्ली के महेंद्र सिंह के नाम से है। उससे ठेके पर लेकर पार्लर संचालित हो रहा है। आरोपियों ने बताया कि वह दो हजार रुपये से दस हजार रुपये तक प्रति ग्राहक वसूलते थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *