लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमों ने बनाई रणनीति – भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई जानकारी

 प्रत्यूष मिश्रा

बैठक के दौरान नमो अगेन का स्टीकर दिखाते भाजयुमो पदाधिकारीगण

बांदा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वर्ष एक काम अनेक व विजय लक्ष्य 2019 के सम्बंध में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजयुमों के क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी ने मोर्चा द्वारा आगामी चुनावो को लेकर बनी रणनीति व समाज के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिये वह अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है।
मीडिया से मुखातिब होते हुये क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा दुनिया का सबसे बडा प्रभावशाली युवा राजनैतिक संगठन है। दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में और भारत में सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में निवास करते है। युवाओं का मुख्य प्रतिनिधि संगठन होने के कारण हम उनके विभिन्न मुद्दो को लेकर लगातार सक्रिय रहते है।

कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिये वह अपना सर्वस्व न्योछावर कर सकते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पिछले वर्ष सबसे बडी त्रासदी केरल बाढ आपदा में पीडितों के सहायतार्थ सभी जिलों की सभी प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों में धन संग्रहण करके पीडितों की सहायता और समाज में युवाओं के प्रति विश्वास को बढाने का संदेश देने का कार्य किया। बताया कि भाजयुमों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अन्र्तगत प्रत्येक जिले में 60 वालिंटियर्स ने अपने अपने बूथों में निकल कर समाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुये सम्पूर्ण प्रदेश में करीब तीन लाख लोगों को सदस्यता दिलाई। उन्होने बताया कि भाजयुमों आनलाइन प्रतियोगिताएं व अभियान भी चलाने जा रहा है। युवा मोर्चा ने अगले दो महीनों में एक लाख नमो एप डाउनलोड करवाने का लक्ष्य भी तय किया है। प्रेसवार्ता के उपरान्त युवा मोर्चा के प्रस्तावित नमो अगेन स्टीकर लगाये गये। युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने सभी मार्गो में उपस्थित रहकर जनमानस को मेदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आहवान किया और सभी की मोटरसाइकिलों व मोबाइल में नमो अगेन का स्टीकर लगाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, निखिल सक्सेना, श्यामबाबू पाल, शशांक परमार, सिद्धार्थ प्रांजल गुप्ता, राहुल द्विवेदी, राहुल सोनी, आकाश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, स्वदेश शिवहरे, देवेश कुमार, धीरेन्द्र सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, राहुल गौतम, राजीव अग्रवाल, अम्बर दीक्षित, अनुराग चंदेरिया, मयंक गुप्ता, अजीत ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *