भाजपा की इकलौती मुस्लिम विधायक प्रत्याशी फातिमा ने किया प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार से यह कहकर किया इनकार कि……….

इमरान अख्तर

भोपाल। इसको ज़मीर की आवाज़ कहा जाए अथवा राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जीत हार किसी कि भी हो। मगर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर लगे आतंकी गतिविधि के आरोप अभी अदालत में विचाराधीन है। इस बीच भाजपा ने बतौर हिन्दू आइकान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दे दिया और भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बना कर दिग्विजय सिंह के सामने खड़ा कर दिया है। इस टिकट से जहा भाजपा को आलोचनाये झेलनी पड़ रही है वही दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता भी अन्दर अन्दर गुस्से में है।

इस गुस्से का इज़हार अब सबसे पहला सामने आया है जब भाजपा से विधानसभा प्रत्याशी रही फातिमा सिद्दीकी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए प्रचार से साफ़ मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं शिवराज जी को देखकर पार्टी में शामिल हुई थी। मैंने हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब की बात की थी और किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने में विश्वास नहीं रखती, तो उनके साथ रह नहीं पाऊंगी, खासकर जब मुस्लिम समुदाय हो, मैं नहीं रह पाऊंगी उनके साथ।

बताते चले कि बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में प्रज्ञा के प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं से मदद मांग रही है। विधानसभा चुनावों में फातिमा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता, पांच बार के विधायक रहे आरिफ अकील को कड़ी टक्कर दी थी। उन्हें 36 फीसदी वोट मिले थे। फातिमा कांग्रेस के पूर्व विधायक और मंत्री रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं जो विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं। बीजेपी ने उन्हें फौरन भोपाल उत्तर से टिकट दे दिया था। अब वही फातिमा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने से इनकार कर रही है।

इसके बाद विपक्ष ने हमले करने शुरू कर दिये है वही भाजपा के नेता बचाव की मुद्रा में आ गए है। विपक्ष से कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा जो यहां पर शांति, सौहार्द भाईचारे की फिजा है उसको जिस तरह से खराब करने का काम प्रज्ञा जी के आने के बाद किया जा रहा है, निश्चित रूप से ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हर समाज के लोग आहत हैं। मैं समझता हूं जो उन्होंने निर्णय लिया है, वो बहुत अच्छा है।

वही दूसरी तरफ पूर्व सहकारिता मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर केवल भाजपा प्रत्याशी ही नहीं है बल्कि हिन्दुत्व जैसे पावन शब्द से आतंकवाद को टैग किया है, उनके खिलाफ लड़ाई की प्रतीक हैं। हम सब मिलकर उन्हें जिताएंगे और सबको जुटना चाहिए साध्वी प्रज्ञा को जिताने में।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *