महराजगंज के व्यवसाई की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश, दुकाने बंद कर लगाया जाम

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही. जिले के महराजगंज के चावल कारोबारी शिव कुमार गुप्ता की हत्या को लेकर शनिवार को जिले भर के व्यापारियों में उबाल आ गया। नाराज व्यापारियों ने महराजगंज, गोपीगंज, ज्ञानपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महराजगंज बाजार में शव को सड़क पर रखकर व्यापारियों ने जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

महराजगंज में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। बाजार वाली सड़क पर सुबह 10 बजे जाम लगाकर नाराजगी जताई। जाम की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर, सीओ लेखराज सिंह और कोतवाल एसएन मिश्र मौके पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। दोपहर बाद व्यापारियों ने दुबारा सड़क पर जाम लगा दिया तो एएसपी रविंद्र वर्मा और एसडीएम के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

वही दूसरी तरफ गोपीगंज में भी व्यापारी हत्या को लेकर आक्रोश दिखाई दिया. महराजगंज के गल्ला व्यवसायी की हत्या के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि जिले में व्यापारियों के साथ आए दिन हत्या, लूट और छिनैती की घटनाएं हो रही है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना हो गई है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर दिनेश कुमार, मुकुंद लाल, विनीत कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, किशन मोदनवाल ,कृष्ण कुमार गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, कृष्ण मुरारी बरनवाल, शुभम पाठक आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *