आज रात 10 बजे से सोमवार को सुबह 5 बजे तक रहेगा उत्तर प्रदेश में फिर से लॉक डाउन, जाने क्या खुलेगा क्या नही

मो0 कुमैल/रोबिन कपूर

लखनऊ:  देश में जारी कोरोनावायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत रहेगी। ट्रेने चलेंगी लेकिन बस सेवाओं को बंद रखा जाएगा।

इस दौरान माल की ढुलाई और हवाई उड़ानें भी इस लॉकडाउन से अप्रभावित रहेंगी। इसके साथ-साथ सरकारी और निजी कार्यालय, गैर-जरूरी सामान, मॉल और रेस्तरां की दुकानें बंद रहेंगी।  हालांकि, आने वाली ट्रेनों की अनुमति देगी और यात्री घर जाने के लिए विशेष बसों का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ-साथ सड़कों – राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर भी काम जारी रहेगा।

बताते चले कि देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 9 जुलाई यानी गुरुवार को देश में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 24,879 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा नंबर हैं। पिछले 24 घंटों में 487 मरीजों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में 7,67,296 केस हो चुके हैं। वहीं कुल मौतों की संख्या 21,129 हो चुकी है। इस बीमारी से देश में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,76,378 हो चुकी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *