चुनाव अपडेट – पश्चिम बंगाल में शुरूआती रुझान में भाजपा और टीएमसी के बीच काटे की टक्कर, केरल में लेफ्ट, तमिलनाडु में कांग्रेस और पांडिचेरी में भाजपा को बढ़त

अनुराग पाण्डेय

डेस्क। पांच राज्यों में हुवे चुनावी घमासान में आज फैसले का दिन है। पांचो राज्यों में मतदान के बाद मतो की गिनती जारी है। इस समय समाचार लिखे जाने तक कुछ जगहों पर पहले राउंड की ही गिनती पूरी हुई है। शुरुआत में अभी पोस्टल बैलेट की गिनती लगभग पूरी हुई है। जिसके अभी तक आये रुझानो के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 127 सीट पर बढ़त बनी हुई है। जबकि 109 सीट पर भाजपा को बढ़त हासिल है। यहाँ कांग्रेस 6 सीट पर आगे बनी हुई है।

वही तमिलनाडु से 72 सीट पर और भाजपा 72 सीट पर आगे चल रही है, पांडिचेरी में भाजपा 9 और कांग्रेस 5 सीट पर आगे है। जबकि असम में भाजपा को 43 तथा कांग्रेस को 20 सीट पर बढ़त हासिल है। दूसरी तरफ केरल में लेफ्ट 79 सीट पर तो कंग्रेस 59 सीट पर आगे है। जबकि भाजपा के तरफ केवल 2 सीट में बढ़त हासिल है।

बताते चले कि ये केवल पोस्टल बैलेट के अलावा कुछ जगहों पर पहले राउंड की गिनती का रुझान है। माना जाता है कि भाजपा का पोस्टल बैलेट पर मतों का वर्चस्व रहा है। इस दरमियान बड़ी खबर दिखाने वाले आपके चैनल ये जरुर बता रहे है कि नंदीग्राम में भाजपा के सुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाये हुवे है। जबकि हकीकत ये है कि महज़ 1500 वोट का ही फर्क है। अभी पहले राउंड की गिनती ही पूरी हुई है। ये बढ़त कोई ख़ास मायने अभी नहीं रखती है। क्योकि महज़ एक राउंड की गिनती में बढ़त ही मामले को उल्टा कर सकती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *