पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के आदेशो का पालन करने के लिए मेरी जान भी चली जाए, 32 क्या 320 मुक़दमे भी हो जाए तो भी मंज़ूर है : आदिल खान

ए0 जावेद

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आदेश का पालन करने के लिए हमारी जान भी चली जाए तो कोई गम नहीं है। 3 बार जेल और 32 मुक़दमे तो क्या ये निर्दयी सरकार 30 बार भी जेल भेज दे और 320 मुक़दमे भी लाद दे तो भी आदिल खान अपनी जान देकर अपने आदर्श अखिलेश यादव के आदेशो का पालन करेगा। उपरोक्त बाते हमसे एक अनौपचारिक बात-चीत में सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आदिल खान ने कही।

बताते चले कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के प्रधानमंत्री द्वारा उदघाटन से पूर्व वाराणसी के कद्दावर सपा नेता किशन दीक्षित, आदिल खान, ईशान श्रीवास्तव आदि सपाजनो ने आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र में इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पुष्प वर्षा कर साईकिल चलाई थी और इस सड़क के उदघाटन करने का दावा किया था, जिसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने इन सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार सपा नेताओं में आदिल खान भी शामिल थे।

गौरतलब हो कि सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन इत्यादि करने के आरोप में आदिल खान पर अब तक 32 मुक़दमे दर्ज हो चुके है और वह 3 बार जेल भी जा चुके है। वाराणसी में स्पा मुखिया अखिलेश यादव के निकटस्थ पार्टी नेताओं में किशन दीक्षित, आदिल खान आदि की गिनती होती है। अमूमन समाजवादी पार्टी के किसी भी आन्दोलन में किशन दीक्षित का प्रमुख चेहरा रहता है। इस बार भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उदघाटन की होड़ में किशन ने अपने कार्यक्रम को सफल बनाया था। पार्टी सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम के दरमियान स्वयं अखिलेश यादव अपने इन सपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉल पर लगातार बने हुए थे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उदघाटन के पूर्व साईकिल चलाने वाले इन सपा नेताओं का स्वागत एवं सम्मान वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ सपा नेता मो0 अजफर “गुड्डू मास्टर” के कोयलाबाज़ार स्थित कार्यालय पर इन सपा नेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने आये इन सपा नेताओं में शामिल आदिल खान से हमारी मुलाकात हुई। जहाँ एक अनौपचारिक बात-चीत में आदिल खान ने पार्टी के लिए कर्तव्यनिष्ठा के सम्बन्ध में और अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर हमसे बात-चीत किया। बात-चीत के दरमियान हमारे सवालो का जवाब देते हुवे आदिल खान के चेहरे पर चिरपरिचित मुस्कराहट थी।

आदिल खाना ने हमारे सवाल का जवाब देते हुवे कहा कि हम समाजवादी मुकदमो और पुलिस की लाठियों से नही डरते है। हम आम जन के अधिकारों की लड़ाई के लिए पुलिस की लाठियां और जेल भी सह लेंगे। मगर लोकतंत्र की हत्या नही होने देंगे। वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है। हम समाजवादी इसको बर्दाश्त नही कर सकते है। सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करते हुवे अब तक मुझ पर 32 मुक़दमे लगाये गए। 3 बार सरकारी तंत्र द्वारा जेल भेजा गया। शरीर पर लाठियां बरसाई गई। मगर ये सब अत्याचार हम मुस्कुरा कर सहते है। इन अत्याचारों से हमारा हौसला कम नही होने वाला है। उलटे ऐसे अत्याचार हमारे जज्बातों को और भी मजबूत कर रहे है।

उन्होंने कहा कि झूठे वायदे करने वाली इस सरकार से जनता उब चुकी है। किसान आत्महत्या कर रहे है। खाद के लिए लाइन में लगे किसानो को खाद नही मिल रही है। महंगाई चरम पर है। मगर सत्ताधारी लोग केवल हिन्दू मुस्लिम कर रहे है। इतिहास का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। जिस सिकंदर से कभी चन्द्रगुप्त मौर्य की मुलाकात नही हुई, उस सिकंदर को चंद्रगुप्त मौर्य के हाथो हारा बताया जा रहा है। झूठ तंत्र ऐसा हावी है कि सच को झूठ से दबाया जा रहा है। हर तरफ लूट खसोट मची है। ये सब जनता को दिखाई दे रहा है। अखिलेश की आंधी में यह सरकार उखड रही है। इसी बौखलाहट में समाजवाद का गला घोटने का काम सरकार कर रही है। हम समाजवादी सिपाही है। हम ऐसा होने नही देंगे। हम अपनी जान भी लोकतंत्र के रक्षा हेतु कुर्बान कर देंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2022 में परिवर्तन ला रही है। उत्तर प्रदेश को विकास पुरुष अखिलेश यादव बतौर मुख्यमंत्री चाहिए। इस झूठ तंत्र की सरकार को जनता उखाड़ फेकेगी। परिवर्तन की इस बयार को देख कर सत्ता बौखलाई हुई है। झूठे मुक़दमे समाजवादियों पर दर्ज किये जा रहे है। उन्हें जेल में ठुस दिया जा रहा है। उन पर सत्ता पक्ष प्रशासन का गलत इस्तेमाल करके लाठियां मरवा रहा है। ज़ुल्म की इन्तहा होती जा रही है। ज़ुल्म बहुत दिनों तक नही रहता है। इस ज़ुल्म की हुकूमत को जनता उखाड़ फेकेगी। महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत तभी महसूस होगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *