फरुर्खाबाद जिला जेल में कैदियों का बवाल, आगज़नी और गोली चलने की सुचना

आदिल अहमद

कानपुर। फर्रुखाबाद जिला जेल में एक कैदी की डेंगू से मौत के बाद आज रविवार की सुबह अन्य कैदियों ने जमकर बवाल काटा। एक तरीके से कैदियों ने पूरा जेल ही हाईजैक कर लिया था। इस दौरान जेलर और डिप्टी जेलर पर हमले के भी समाचार आ रहे है। इतना ही नहीं जेल में कई जगह कैदियों द्वारा आग लगाये जाने की भी सुचना मिल रही है। मौके पर मौजूद हमारे प्रतिनिधि रॉबिन कपूर ने फ़ोन पर बताया कि जेल के अन्दर से गोलियों की भी आवाज़ आई है। फिलहाल, मौके पर डीएम और एसपी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद है।

फतेहगढ़ स्थित जिला जेल में बंदियों ने इलाज के दौरान डेंगू से हुई एक कैदी की मौत पर सुबह से ही बैरक से निकलकर पथराव कर आग लगा दी। आग की लपटें देख कैदियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह से जेल में अलार्म बजा दिया गया। हमले में सिपाही जितेंद्र व एक बंदी गंभीर रूप से घायल है। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है। एक बंदी के पेट में गोली लगी है। सिपाही की आंख पर पत्थर लगा है। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बज रहा है। बंदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर सुबह हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने सुबह जेलर पर हमला हर दिया। जेल से तीन गोलियां चलने की आवाज आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण के लिए फायरिंग की है। बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिल सही भोजन न दिए जाने का भी बंदियों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवाली पर अहाते न खोले जाने से बंदी आसपास में मिल भी नहीं सके थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *