भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को मनाया सुसाशन दिवस के रूप में, निकाली बाइक रैली

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी (पलिया कलाँ)। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। वहीं पलिया नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें संबोधित करते हुए उदयवीर सिंह ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी के त्याग के कारण ही आज हम सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में कार्य कर रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण आज देश व प्रदेश की सत्ता में काबिज है। हम मिशन 2022 को सफल बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे। एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। इसके उपरांत बाइक रैली का आयोजन पलिया नगर के विभिन्न मार्गो पर किया गया। बाइक रैली का समापन रामचरण शाह जी की मूर्ति के निकट हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, पूर्व जिला मंत्री श्यामानंद, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शशि शंकर शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप कुमार, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा मां शारदा मंडल, महामंत्री सुनील शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश यादव, नगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाण्डेय, घनश्याम श्रीवास्तव, विधानसभा संयोजक उत्तम राजपूत, विशाल प्रजापति, सोशल मीडिया संयोजक राजू सिंह, मयंक अग्रवाल, रमन शर्मा, अमन गुप्ता, राहुल लोधी, निरुपम राय, बादल शुक्ला, कुलदीप कश्यप, मुन्ना लाल, वाल्मीकि यश गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *