भाजपा विधायक के बिगड़े बोल: कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक ने कहा “इसमें कोई शक नही कि आरएसएस का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा”

तारिक़ खान

डेस्क: आपको ईश्वरप्पा याद है ? कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री रहे ईश्वरप्पा पर एक ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। आरोप लगाया गया था कि ईश्वरप्पा ने ठेकेदार से कमीशन मांगा था, जिसके बाद ठकेदार ने पीएम और सीएम से शिकायत की थी। जब सुनवाई कहीं नहीं हुई तो उसने परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। इसी मामले के चलते ईश्वरप्पा को मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था।

ईश्वरप्पा जो मौजूदा वक्त में भाजपा के विधायक है ने विवादित बयान देकर एक बार फिर से सुर्खियाँ बटोरने की कोशिश किया है। ईश्वरप्पा ने अपने एक बयान में कहा है कि इसमें कोई शक नही कि एक दिन आरएसएस का झंडा राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवा बलिदान का प्रतीक है। हजारों साल से लोगों के मन में भगवा के प्रति सम्मान है, इसीलिए केसरिया झंडे के सामने आरएसएस प्रार्थना करता है।

कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक केएस ईश्वरप्पा भाजपा के विधायक है। के0 एस0 ईश्वरप्पा ने पहले भी कई बार भगवा झंडे को लेकर विवादित बयान देकर खुद के लिए सुर्खियाँ बटोरने का काम किया है। कुछ समय पहले ही ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा झंडा ले सकता है। आने वाले समय में लाल किले में भगवा झंडा फहराया जाएगा। हालांकि इसमें अभी काफी वक्त लग सकता है।

मदरसे को लेकर भी ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश पर विवादित टिप्पणी किया है जिसमे सरकार ने मदरसे में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक के0 एस0 ईश्वरप्पा ने विवादित बयान देते हुवे कहा था कि हमारे देश में अब एंटी नेशनल भी राष्ट्रगान गाते दिखेंगे। उन्होंने आगे कहा था कि जो समुदाय आतंकी तैयार करता है, अब उस समुदाय के लोग भी राष्ट्रगान गाएंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *