साहब, सोहन लाल आर्या का “विक्ट्री साइन” दिखाना, उम्मीद से अधिक साक्ष्य मिलने का बयान देना क्या सही है? कैमरों के सामने लगे आर्या के बयान पर नारे, देखे वीडियो

तारिक़ आज़मी

वाराणसी में आज ज्ञानवापी सर्वे के पहले दिन अदालत के हुक्म की तामीर हुई। अदालत के हुक्म की तामीर करवाने के लिए खुद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मौके पर उपस्थित रहे। इस दरमियान खुद पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश अपने मतहतो के साथ सडको पर पैदल गश्त करते हुवे दिखाई दिए कि अमन-ओ-आमान कायम रहे। पुरे सर्वे की वीडियोग्राफी करवाई गई। सर्वे पूरा होने के बाद वक्त से चंद मिनट पहले ही जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा सर्वे के लिए गए लोगो के साथ परिसर से बाहर आ गए।

इस दरमियान मीडिया ने सर्वे कमिश्नर से लेकर वीडियोग्राफी करने गए युवक से भी बात करने की कोशिश किया। अदालत के हुक्म को मानते हुवे नवजवान वीडियोग्राफर ने साफ़ साफ़ कहा कि इस सम्बन्ध में कोई बयान नही दे सकता हु, और मीडिया के कैमरों से बचता हुआ चला गया। इसके बाद वादिनी और उनके अधिवक्ताओं ने अपने अपने बयान दिए और बयान में साफ साफ़ सिर्फ इतना कहा कि सर्वे सौहार्दपूर्ण माहोल में मुकम्मल हुआ है। बाकी बाते अदलात में होंगी। किसी अन्य प्रकार का कोई भी बयान अधिवक्ताओं ने नहीं दिया।

सोहन लाल आर्या ने दिखाया “विक्ट्री मार्क” कहा उम्म्मीद से अधिक मिले साक्ष्य 

इस दरमियान एक पक्षकार सोहन लाल आर्या के द्वारा मीडिया को बयान दिया गया। मीडिया को बयान देते हुवे पहले सोहन लाल आर्या ने अपने हाथो से “विक्ट्री साइन” बनाया। विक्ट्री साइन बनाये हुवे हाथ के साथ ही उन्होंने विवादित बयान देने के पहले खुद कहा कि कुछ बोलूँगा तो “अदालत की अवमानना” होगी। मगर इसके बावजूद भी सोहन लाल आर्या ने कहा कि “उम्मीद से कही ज्यादा साक्ष्य मिले है।” इस दरमियान सांप्रदायिक नारे उनके साथ चल रहे लोगो ने लगाये और जोर से “हर-हर महादेव” कहा। जबकि वही सडको पर दूसरा वर्ग भी मौजूद था। सौहार्दपूर्ण माहोल में चले इस सर्वे की जानकारी खुद जिलाधिकारी ने अपने बयान में देते हुवे बताया था कि सौहार्दपूर्ण माहोल में सर्वे हुआ। ऐसी स्थिति में सोहन लाल आर्या का ये बयान और फिर सड़क पर इस प्रकार से नारेबाजी विवादित दिखाई दे रही है।

सर्वे कमिश्नर को करनी चाहिए कार्यवाही: एस0 एम0 यासीन   

इस सम्बन्ध में हमने अंजुमन मसाजिद इंतेजामिया कमिटी के सचिव एस0 एम9 यासीन से फोन पर बात किया तो उन्होंने कहा कि सर्वे कमिश्नर ने किसी भी प्रकार की मीडिया बयानबाजी से सभी पक्षकारो और सर्वे में मौजूद लोगो को मना किया था। ऐसी स्थिति में सोहन लाल आर्या के द्वारा दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है। इस मामले को सर्वे कमिश्नर के द्वारा देखा जाना चाहिए। हमारे सवाल क्या आप “कंटेम्प आफ कोर्ट करेगे?” के जवाब में उन्होंने कहा कि हम इस पर कोई कार्यवाही करने के लिए आगे नही आयेगे। मामला सर्वे कमिश्नर को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।

इस सम्बन्ध में हमने कमिटी के अधिवक्ता तौहीद से बयान लेने की कोशिश किया तो उनका मोबाइल बंद था। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपना वीडियो बयान जारी किया जिसमे उन्होंने आज की कार्यवाही के सम्बन्ध में बताया और कल सर्वे होने की बात बताई है।

बहरहाल, मिली जानकारी के अनुसार सौहार्दपूर्ण माहोल में आज सर्वे की कार्यवाही पूरी हुई है। कल सुबह 8 बजे से सर्वे जारी रहेगा। अदालत के आदेशानुसार सर्वे का समय सुबह 8 से 12 तक मुक़र्रर है। इस दरमियान सर्वे होगा। आज हुआ सर्वे कुल 4 घंटे चला था। सर्वे कमीशन कल सर्वे के लिए दुबारा आयेगा। शहर अपनी रफ़्तार में अमन-ओ-आमान के साथ चल रहा है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *