प्रदेश में मत्स्य विकास की अपार संभावनायें, योजनाओं से जुड़कर सवारे जिंदगी: डॉ0 संजय

फारुख हुसैन

लखीमपुर(खीरी): कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उप्र डा0 संजय कुमार निषाद अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में अपने मत्स्य विभाग के अधिकारियों व लाभार्थियों के साथ बैठक की। मंत्री ने पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. संबंधित अधिकारियों को मत्स्य विभाग को और दुरुस्त करने को निर्देशित किया। प्रदेश में मत्स्य विकास की अपार संभावनायें है। पीएम मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों जिनकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो भूमिहीन व्यक्तियों को कोल्ड चेन की परियोजनाओं यथा साइकिल विथ आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थ्री व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है।

डॉ0 निषाद ने बैंकयार्ड आरएएस की जानकारी देते हुए मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने हेतु मछुआ समाज के लोगों से अपील की। साथ ही उन्होंने बडे़ मत्स्य पालक/मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आस-पास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ हेतु प्रेरित करें ताकि उनके मत्स्य पालन तालाब/यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का क्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें तथा उत्पादन स्थल पर उत्पादक को भी अधिक से अधिक आय प्राप्त हो सके। प्रदेश में मत्स्य पालन हेतु पर्याप्त मात्रा में मत्स्य अंगुलिका की उपलब्धता हेतु अधिक से अधिक हैचरियों की स्थापना तथा पुरानी संचालित हैचरियों को नवीन तकनीकी से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत पीएम मत्स्य संपदा योजना की कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु आनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2022 से प्रारम्भ किये जा चुके है, जिसमें सभी इच्छुक व्यक्ति अपने संसाधन एवं क्षमता के अनुरूप आनलाइन आवेदन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मात्स्यिकी क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से है और मात्स्यिकी क्षेत्र एवं मछुआ समुदायों की समस्याओं के निराकरण, मत्स्य कृषकों विशेषकर लघु उद्यम से जुड़े, महिला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं मछुआ समुदाय के विकास के प्रति दृढ़संकल्पित है। मत्स्य पट्टेधारकों, मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए शतप्रतिशत राज्य सहायतित दो नई योजनाओं यथा निषादराज बोट योजना व सीएम मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारम्भ इस वित्तीय वर्ष से किया जा रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *