दिल्ली: लडकियां ही नही लड़के भी है असुरक्षित, 12 साल के बच्चे से 4 लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला राड, लाठियों से पीटा और मरा समझ कर छोड़ दिया, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नही है। इसकी कई बार बाते हुई और लम्बी चौड़ी चर्चा हुई, मगर आज दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन ने खुद ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सिर्फ महिलाओं के लिए ही असुरक्षित नही बल्कि लडको के लिए भी असुरक्षित हो गई है। यहाँ महज़ 12 साल के एक बच्चे के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। हैवानियत की हदे पार करते हुवे हुवे दरिंदो ने उस बच्चे के प्राइवेट पार्ट में रोड डाल दिया। हैवानियत की हदे पार करते हुवे दरिंदो ने बच्चे को लाठी और ईंटो से जमकर मारा और उसको मर हुआ समझ के छोड़ गए।

मामला सीलमपुर इलाके का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सेलमपुर इलाके में एक 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने दरिंदगी किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दिया। यही नही जान से मारने के गरज से लाठी और ईंटो से पिटाई किया और बच्चे को मरा समझ के छोड़ कर चले गये। घटना 18 सितम्बर की बताया जा रहा है। 22 सितम्बर को बच्चे के परिजनों ने इसकी सुचना सम्बंधित थाने पर दर्ज करवाया और मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कथित सामूहिक दुष्कर्म का शिकार वह पीड़ित बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। बच्चे की माँ ने इस सम्बन्ध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को घटना की जानकारी प्रदान किया। जिसके बाद मामले में दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी साझा करते हुए पुलिस से 4 दिन में पूरी जानकारी प्रकरण में तलब किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा कि “दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ।“

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर लिखा है कि शिकायत में बताया गया कि उसके 12 साल के बेटे का सामूहिक यौन उत्पीड़न किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में राड भी डालें। उसकी बेरहमी के साथ पिटाई किया गया है। 22 सितंबर को माता-पिता ने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर भी शेयर किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *