एग्जिट पोल: आया चुनावी अनुमान, गुजरात में फिर भाजपा की सरकार तो हिमांचल में कांटे की टक्कर दे रही भाजपा को कांग्रेस, दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में “आप” का जलवा 150 से अधिक सीट जीतने का अनुमान

तारिक आज़मी

डेस्क: हिमांचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा चुनावो में नतीजे भले ही 8 दिसम्बर को आने है। मगर आज हुवे आखिरी दौर के मतदान के बाद सभी खबरिया चैनलों ने एग्जिट पोल अपने दिखाने शुरू कर दिए है। कुछ तो अतिश्योक्ति की हद को पार किये पड़े है और कुछ ज़मीनी स्तर पर थोडा आइना दिखाने की कोशिश कर रहे है। मगर इन सबके बीच अगर देखे तो चुनावी नतीजे चौकाने वाले नही है।

हम दिल्ली एमसीडी इलेक्शन के नतीजो की संभावनाओं से शुरू करते है। जैसी उम्मीद जताया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी इन चुनावों में बम्पर सफलता हासिल करेगी वह सामने दिखाई दे रहा है। 250 सीट पर हुवे एमसीडी चुनावो में भाजपा को तगड़ा झटका लग सकता है और एमसीडी पर कब्ज़ा करने का उसका अरमान शायद अगले 5 साला इंतज़ार की मियाद में रहे। इस चुनाव में भाजपा को 70-75 सीट पर सफलता मिल सकती है। मगर आम आदमी पार्टी का परचम बुलंद होता दिखाई दे रहा है और उसको इस चुनाव में 150 या उससे अधिक सीट सीट सकती है। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगता हुआ दिखाई दे रहा है जिसको शायद दहाई का भी आकड़ा न मिल सके और 5-9 सीट पर उसको सब्र करना पड़े।

गुजरात विधानसभा

गुजरात में भाजपा की सरकार बनती साफ़ दिखाई दे रही है। यहाँ आम आदमी पार्टी कोई करामात नही कर पाती दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस भारी नुक्सान में दिख रही है। उम्मीद के मुताबिक भाजपा को यहाँ 110 अथवा उससे अधिक सीट मिल सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते में 50-60 सीट आ सकती है। वही आम आदमी पार्टी यहाँ कोई करामात नही करती दिखाई दे रही है और उसके पाले में 5-9 सीट आने की संभावना है। इस हिसाब से आसानी से भाजपा यहाँ अपनी सरकार एक बार फिर बनाती दिखाई पड़ रही है।

हिमांचल प्रदेश

हिमांचल में इस बार सीट के आकडे बड़े ही उलझे दिखाई दे रहे है। स्पष्ट बहुमत न भाजपा को यहाँ मिलता दिखाई दे रहा है और न ही कांग्रेस के खाते में इतनी सीट आती दिखाई दे रही है कि वह सरकार बना सके। अगर आकड़ो को देखे तो यहाँ कांग्रेस को 35 सीट यहाँ मिल रही है वही भाजपा को 30 सीट पर सब्र करना पड़ सकता है। अन्य की भूमिका यहाँ सरकार बनाने में महत्वपूर्ण रहेगी और उसके खाते में 10 सीट तक आ सकती है। जिसमे आप का भी खाता इस प्रदेश में खुल सकता है।

नोट: यह केवल चुनावी आंकलन है। चंद हज़ार वोटो के माध्यम से रुझान समझने की कोशिश है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *