भारत जोड़ो यात्रा: 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा, मलौट में जनसभा करेंगे राहुल

आदिल अहमद

डेस्क: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” काफी अब तक काफी सुर्खियाँ बटोर चुकी है। यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक इस यात्रा में शामिल हुए लोगो ने काफी लम्बा सफ़र तय किया है। इस यात्रा में राहुल के साथ कई दिग्गज कदम से कदम मिलाकर चलते आये है। गरीब मजलूम और युवाओ का हाथ पकड़, गले लगाकर राहुल ने इस यात्रा को मुहब्बत और जोश से भर दिया है। नेता से लेकर अभिनेता सभी इस यात्रा का हिस्सा बन चुके है।

इतना ही नहीं खिलाडियों ने भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर इस सफ़र को तय किया है। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्त्ता और नेताओ ने भी इस यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बताते चले कि कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” 18 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में 24 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी। करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे। हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

जनसभा के बाद “भारत जोड़ो यात्रा” पंजाब में प्रवेश करेगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेगी। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *