आज से शुरू है माघ गुप्त नवरात्र, भूल कर भी न करे ये काम तो जागेगा सोया भाग्य, और करेगे अगर ये उपाय तो पायेगे यश और कीर्ति और समृद्धि, जाने आपके शहर में कब है घटस्थापना का समय

बापूनंदन मिश्र

सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार सालभर में चार बार नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक रूप से  मनाई जाती है। प्रथम माघ महीने में मनाई जाने वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों व दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। यह नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना के लिए विशेष मानी जाती है।

मान्यता है कि इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों और दस महाविद्याओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कष्टों की निवारण होता है और जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है।

आमतौर पर गुप्त नवरात्रि तंत्र विद्याओं को सिद्ध करने के लिए विशेष होती है। हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि आज यानी 22 जनवरी 2023, रविवार से शुरू होकर 30 जनवरी, शुक्रवार को समाप्त होगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार ये नौ दिन तंत्र मंत्र की साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं।अघोड़ी व तांत्रिक तंत्र मंत्र को सिद्ध करने के लिए दस महाविद्याओं की विधिवत पूजा अर्चना व यज्ञ करते हैं। यहां देखें गुप्त नवरात्रि पूजा मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त व आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

कब है गुप्त नवरात्रि 2023

हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि को अंत होती है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि पर्व आज यानी 22 जनवरी, रविवार से शुरू होकर 30 जनवरी, शुक्रवार को समाप्त होगी। प्रतिपदा तिथि सुबह 02 बजकर 22 मिनट से शुरु हो चुकी है। यहां देखें आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

माघ गुप्त नवरात्रि 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त

  • माघ गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023, रविवार
  • प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 22 जनवरी, सुबह 02 बजकर 22 मिनय से
  • प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 22 जनवरी, रात 10:27 बजे
  • घटस्थापना मुहूर्त 22 जनवरी, सुबह 07:15 से 10 बजकर 58 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12 बकर 54 मिनट तक

जाने कब है आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त में घटस्थापना अधिक फलदायी होता है। मान्यता है कि देवी भगवती इस दौरान धरती लोक पर वास करती हैं। यहां आप अपने शहर के अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।

  • दिल्ली सुबह 09:59 से 10:46 तक
  • लखनऊ सुबह 07:15 से 10 बजकर 58 मिनट तक
  • बनारस सुबह 08:28 से 9:46 तक
  • प्रयागराज सुबह 07:26 से 9:54 तक
  • कानपुर सुबह 09:59 से 10:46 तक
  • गोरखपुर सुबह 08:28 से 9:46 तक

गुप्त नवरात्रि में क्या करें क्या ना करें

गुप्त नवरात्रि में कई चीजों को निषेध माना गया है। मान्यत है गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। यदि संभव हो तो कुश की चटाई पर शैया करें। तथा पीले या लाल वस्त्र धारण करें, देवी भगवती को लाल रंग अतिप्रिया है। ऐसे में पूजा में लाल व पीले रंग का फूल चढ़ाना ना भूलें। ध्यान रहे इस दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन यानी मांस मदिरा का सेवन ना करें।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *