बिहार: सुपौल में दिल दहला देने वाला खुनी खेल, 11 साल के मासूम की लाठियों से पीट पीट कर निर्मम हत्या

शिखा प्रियदर्शिनी

डेस्क: हार के सुपौल में शुक्रवार को हुए खूनी खेल में एक 11 साल के बच्चे की जान चली गई। हैवानों को मासूम बच्चे पर भी तरस न​हीं आई। उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर मार डाला। घटना किशुनगंज इलाके के सुखासन पंचायत के वार्ड 11 की है। यहां दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हुई। परिवार वालों को पीटता देख लड़का बीच बचाव करने गया तो बदमाश उसी पर टूट पड़े, पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार 16 एकड़ जमीन को लेकर राजेन्द्र साह और विलास साह के बीच पहले से विवाद था। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार की दोपहर को जमीन को लेकर विवाद शुरु हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वह खूनी झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई। राजेन्द्र साह के बड़े भाई बद्री साह से यह देखा नहीं गया तो वह बीच बचाव के लिए आएं। दूसरे पक्ष के लोग उन्हें भी लाठी डंडों से पीटने लगे।

उनमें जितेंद्र साह, रंजीत साह, उमाशंकर साह, विष्णुदेव साह, ब्रहमदेव साह, रामविलास साह, कारी साह और छोटेलाल साह शामिल थे। मारपीट के दौरान ही ब्रह्मदेव साह की पत्नी रंजू देवी ने बद्री साह की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। आंख में मिर्ची पाउडर पड़ते ही बद्री साह छटपटाने लगे। अपने बचाव के लिए आंखें बंद कर लीं और आंगन की तरफ दौड़े। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने ब्रदी साह, उनकी पत्नी और राजेंद्र साह और उनकी पत्नी को मारकर लहूलुहान कर दिया। यह सब देख राजेन्द्र साह का 11 वर्षीय बेटा चंदन कुमार अपने परिजनों को बचाने के लिए बीच बचाव करने आया। बदमाशों ने उसे भी नहीं बख्शा। लाठी-डंडे से उसे इतना पीटा कि वह वहीं जख्मी होकर गिर पड़ा।

हंगामा मचा तो ग्रामीणों की भीड़ भी घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। पर रास्ते में ही चंदन की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। बहरहाल, घायलों की गंभीर हालत देखते हुए पीएचसी के डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *