भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया काले झंडे

अनिल कुमार

पटना: केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी के मुखर नेता गिरिराज सिंह को उनके ही संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। रविवार को वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी उनके काफ़िले को कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ता एक हाथ में बीजेपी का झंडा और दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर नारेबाज़ी कर रहे थे।

पुलिस ने किसी तरह उन्हें रास्ते से हटाकर काफ़िले के रवाना किया। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कमीशनखोरी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित थे। प्रदर्शनकारियों ने ‘गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह’ वापस जाओ के नारे भी लगाए हैं। जब पत्रकारों ने गिरिराज सिंह से सवाल किया तो उन्होंने केवल इतना उत्तर दिया कि राजनीति में यह सब होता रहता है।

खबरों के मुताबिक, लोग इस बात पर नाराज हैं कि गिरिराज सिंह ने इलाके में कोई काम नहीं कराया है। कथित तौर पर लोगों का यह भी आरोप है कि गिरिराज सिंह ने इलाके में एक हैंडपंप तक नहीं लगवाया है। जबकि लोगों ने उनके पक्ष में पिछले लोकसभा चुनाव में जमकर वोटिंग की थी। साल 2014 के चुनाव में गिरिराज सिंह नवादा से सांसद थे।

बताते चले कि अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह को पार्टी ने 2019 में बेगूसराय संसदीय सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और वह जीत गए थे। जहा कन्हैया कुमार को हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ही उनको काले झंडे दिखाए जाने से इस सीट पर भाजपा को सियासी गणित हिलती दिख रही होगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *