किसान आन्दोलन – कांग्रेस के मार्च पर लगाया रोक, हिरासत में राहुल और प्रियंका, बोली प्रियंका – हर बात के लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार ठहराने वालो को ज़िम्मेदारी लेनी होगी

तारिक़ खान

नई दिल्ली। किसान आन्दोलन के समर्थन में आज निकलने वाले कांग्रेस के मार्च पर दिल्ली प्रशासन ने रोक लगा दिया है। कांग्रेस के केवल 3 नेताओं को मार्च करने की इजाज़त दिया है। इस दरमियान 25 अकबर रोड पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। चाणक्यपुरी एसीपी प्रज्ञा ने कहा कि जिन नेताओं को अनुमति दी गई है, सिर्फ वही नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे। वही कांग्रेस प्रवक्ता आशीष अवस्थी द्वारा मिल रही ताज़ा जानकारी के अनुसार प्रियंका गाँधी को हिरासत में ले लिए गया है और राहुल गाँधी को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।

डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि आज के लिए कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि जिन तीन नेताओं के पास अनुमति पत्र है, वो राष्ट्रपति भवन जाएंगे। मिल रहे समाचारों के मुताबिक आज राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस जन एक मार्च निकालने वाले थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस कार्यक्रम को रोकने हेतु दिल्ली प्रशासन ने 25 अकबर रोड पर धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दिया गया है।

समाचारों के अनुसार राहुल गांधी के प्रस्तावित मार्च पर पुलिस ने रोक लगा दिया है और इलाके में धारा 144 लागू होने की दलील देते हुवे केवल 3 नेताओं को मार्च के लिए इजाज़त दिया है। वही समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस नेता मार्च निकालने के प्रयास में थे।

इस दरमियान प्रियंका गाँधी ने जारी अपने ब्यान में कहा है कि हर समस्या के लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार ठहराने वालो को खुद की ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। आखिर कब तक वो जिम्मेदारियों से भागेगे और कब तक विपक्ष को दोषी ठहराने की कोशिश करेगे। सरकार को किसानो की ज़िम्मेदारी लेनी ही चाहिए।

वही समाचार लिखे जाने तक मिल रही जानकारी के अनुसार प्रियंका गाँधी सहित कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस नेता आशीष अवस्थी ने बताया है कि प्रियंका गाँधी को कई कांग्रेस नेताओं सहित हिरासत में ले लिया गया है वही राहुल गाँधी को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *