वाराणसी डीएम साहब..! वर्ष 1883-84 के दस्तावेज़ बता रहे है कि ये मौजा रामापूरा की अराजी कब्रिस्तान है, फिर आखिर मजिस्ट्रेट साहब फ़ोर्स के साथ कब्रिस्तान से रास्ता कैसे निकाल रहे है ?

तारिक आज़मी
वाराणसी: वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान नीब गुलर अचानक चर्चा में उस समय आ गई जब सुबह से राजस्व अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान पर एक गेट बंद कर कब्रिस्तान से रास्ता निकालना शुरू कर दिए। शहर में यह खबर एक सनसनी की तरह फ़ैल गई और मुस्लिम समाज के लोगो का भी जमावड़ा मौके पर होने लगा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हो रहे इस कार्य पर मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताया, मगर बात तो इतनी है कि सुनेगा कौन?

















