हर लम्हा मुस्कुराने वाला दे गया कई आँखों में आंसू, नही रहे साईं के कोच हाजी फरमान हैदर, फातमान में हुवे सुपर्द-ए-ख़ाक

अनुपम राज
वाराणसी: हर लम्हा मुस्कुराने वाले ने कई आँखों में आज आंसू देकर इस दुनिया-ए-फानी को रुखसत कह दिया। साई में कोच रहे हाजी फरमान हैदर का निधन हो गया है। उनको सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार की देर रात मृत घोषित कर दिया। हाजी फरमान हैदर को लोग मुहब्बत से प्यारे भाई कहकर पुकारते थे।

फुटबॉल कोच फरमान हैदर ने कोचिंग की शुरुआत यूपी कॉलेज के साईं सेंटर से की और करियर का समापन भी यूपी कॉलेज साई सेंटर से ही हुआ। रिटायरमेंट के बाद फरमान हैदर का मन धार्मिक कार्यों में ही रमता था। उन्होंने अपने फुटबॉल करियर में दो राष्ट्रीय मुकाबले खेले। इसमें एक बीसी राय ट्रॉफी दूसरा संतोष ट्रॉफी खेला। इसके बाद उनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के यूपी कॉलेज स्थित फुटबॉल सेंटर में बतौर कोच हो गया।











