वाराणसी: जैतपुरा क्षेत्र में युवक की सर कूच कर हत्या, पुलिस जुटी जाँच में
शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी में गुरुवार सुबह एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा चुंगी के पीछे मैदान में पड़ा मिला। मृतक की पहचान मुस्लिमपुरा निवासी नौशाद (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौशाद एक बुनकर था, जो बीती रात घर से निकला था।
परिजनों के दावे को माने तो नौशाद को बुधवार रात उसके दोस्तों ने बुलाया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सुबह जब कुछ बच्चे खेलने के लिए मैदान पहुंचे, तो उन्होंने वहां शव देखा और तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर डायल-112 और जैतपुरा थाना पुलिस पहुंची।
कुछ ही देर में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी और एसओ बृजेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नौशाद के शव से लिपटकर रोना शुरू कर दिया। बताया गया कि नौशाद पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था, और उसके पिता शमीम अहमद का पहले ही निधन हो चुका है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..