‘हम भारत के लोग’ के संकल्प के साथ मॉडल एजुकेशन होम स्कूल में मना गणतंत्र दिवस; संपादक तारिक आज़मी ने बच्चों को सिखाए शिक्षा और संविधान के पाठ

शफी उस्मानी
वाराणसी: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कोयला बाज़ार स्थित मॉडल एजुकेशन होम स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

“शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने का आधार है। बाबा साहब और मौलाना हसरत मोहानी जैसे महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने के लिए आप सभी को शिक्षित और जागरूक नागरिक बनना होगा।”

“संविधान के पहले शब्द ‘हम भारत के लोग’ में ही देश की पूरी शक्ति समाहित है। बच्चों को बचपन से ही संवैधानिक मूल्यों और शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए ताकि वे एक मज़बूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।”
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां: गणतंत्र दिवस के इस मौके पर स्कूल के नन्हे बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही बच्चों ने नाटकों और ओजस्वी भाषणों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथाएं सुनाईं। स्कूल परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के अंत में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया और मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।











