हज 2026: आजमीने-ए-हज के लिए वाराणसी में विशेष कैंप; 266 यात्रियों का हुआ टीकाकरण, ऑडियो-वीडियो के जरिए सीखी हज की बारीकियां
वाराणसी: हज 2026 की यात्रा के लिए पूर्वांचल हज सेवा समिति ने लगाया विशेष कैंप। मदनपुरा में 266 आजमीने-ए-हज का हुआ टीकाकरण और मेडिकल चेकअप। मास्टर ट्रेनर्स ने दी हज अरकानों की ट्रेनिंग।

शफी उस्मानी
वाराणसी: हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के क्रम में हज 2026 की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए वाराणसी में बड़े स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पूर्वांचल हज सेवा समिति के बैनर तले मदनपुरा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल में दूसरे विशेष कैंप का सफल आयोजन किया गया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई ट्रेनिंग केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि हज की धार्मिक प्रक्रियाओं (अरकानों) की जानकारी देने के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। मास्टर हज ट्रेनर अदनान खान और स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आज़म शमीम ने ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से यात्रियों को हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और इबादत के सही तरीकों का प्रशिक्षण दिया।
सेवा और सहायता: बांटी गई मेडिकल किट कैंप के दौरान सभी हज यात्रियों को समिति की ओर से मेडिकल किट, पिट्ठू बैग और दुआ की किताबें भेंट की गईं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें प्राथमिक चिकित्सा और धार्मिक मार्गदर्शन मिलता रहे।
इस सेवा कार्य में यू.पी. हज को-ऑर्डिनेटर अरमान अहमद, समिति के अध्यक्ष रईस अहमद, नायब सदर हाजी जुबैर सहित हाजी अब्दुल अहद, तारिक हसन बबलू, अहमद अली पप्पू, डॉ. अमीन और कई अन्य गणमान्य लोग यात्रियों की खिदमत में सक्रिय रहे।











