पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के पुत्र को संदिग्ध हालत में लगी गोली, गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

विकास द्वारा खुद ही गोली मारने की आशंका
अनंत कुशवाहा 
अम्बेडकरनगर। पूर्व मंत्री व बसपा नेता तथा कटेहरी विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक लालजी वर्मा के पुत्र विकास वर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जंहा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलके में खलबली मच गयी है।

जानकारी के अनुसार विकास पटेल उर्फ वर्मा जिला मुख्यालय के बनगांव मार्ग पर स्थित अपने मकान पर मित्रो के साथ ही रहते थे। वह यंहा से शाम को अपने डिहवा दौलतपुर स्थित घर पर अक्सर चले जाया करते थे। रविवार को भी वे वंही पर थे। दोपहर बाद लगभग एक बजे विकास कमरे में अकेले थे। उनके साथ का युवक बाहर था। कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आने के बाद जब वह अंदर गया तो विकास को लहू लुहान हालत में पड़ा देखा। उसने तुरंत इस घटना की जानकारी विकास के मित्रो को दी। लोगो ने विकास को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया जंहा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सको के अनुसार गोली दांये कान के अन्दर लगी जो अंदर में ही फंस गई। फिलहाल विकास की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है। घटना के कारण का पता नही चल सका है। सूत्रों के अनुसार विकास ने खुद ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *