आधुनिकता की हवा में गायब होता जा रहा होली का पारम्परिक फाग गीत, ढ़ोलो की थाप के बीच सुनाई पड़ती है अब डीजे की आवाज

दुष्यन्त यादव

आलापुर, अम्बेडकरनगर। हुड़दंग व मनमौजी करने का पर्व होली या सभी को एक रंग में रंग देने का पर्व होली जो जाति वर्ग व संप्रदाय के भेद को मिटाकर दुनिया को अपने रंग में रंगकर एक मंच पर जमाने से एकता का संदेश बाटता रहा है।होली में लोग आपसी भाईचारे के साथ पवॅ की साथॅकता सिद्ध करते हैं।उसमें बीते कुछ दिनों से तब्दीली आयी है अब होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे होली के रसभरे कर्णप्रिय फगुआ गीत सीडी व आडियों कैसेटों की धूम में गुम होते जा रहें हैं। चारों ओरिया उड़ेला गुलाल, पग-पग बिखरे रंग बिरंगे ताल का गीत गुम हो गया और भौजी हो खोल.., होली में बुढ़वा जैसे दो अर्थी अश्लील गीतों का चलन जारी है।

यह क्रम यहीं नहीं टूटता। होली का रंग परंपराओं को तोड़ते हुए गीत के माध्यम से गोरी की कलाई,आंख,कमरसे होते हुए चोली की वर्णन कर फागुनी गीतों को परे धकेलता हुआ अपना रंग जमाने लगा है। अब न तो ढोलक की थाप पर चैता-चैपाल सुनाई पड़ रही है और न ही समूहों द्वारा गाये जाने वाले फगुआ गीत। सनद रहे कि होली पर गाये जाने वाले गीतोंके अंदर विशेष भाव छिपे रहते थे। चाहे पिया के वियोग में विरहनी द्वारा फागुन मास में गाये जाने वाले गीत हों या सबकुछ भूल कर होलीके रंग में आह्लादित होकर गाये जाने वाले फगुआ गीत सभी का लोक होताजा रहा है। गांव-गांव मुहल्ले में होने वाले होलिका दहन की परंपरा भी महज  औपचारिकता बन कर रह गयी है और बुकवा की र्झिरी को छुड़ाकर उसे पांच उपलों(गोइंठा)पर रखकर उसे सम्मत में डालने को दृश्य भी समाप्ति की तरफ है।एक दशक पूर्व तक होली के पूर्व होलिका स्थापित कर ईष्र्या, क्रोध वकुपृव्रत्तियों को जलाने की परंपरा में व्यापक सामाजिक सहभागिता सुनिश्र्वित की जाती थी। इसी के तहत होलिका में कुछ न कुछ हर घर से डालने की भी परंपरा थी। बदलते परिवेश में यह भी समाप्ति की तरफ है। होली के पखवारे भर पूर्व से गाये जाने वाले रस भरे लोक गीतों का स्थान फूहड़ गीतों ने ले लिया है। वृद्ध रामदेव सहेतू आदि का कहना है कि पहले होली में गाये जाने वाले गीतों में सामाजिक उत्कर्ष की भावना निहित होती थी व उसमें आंतरिक आद्रता की झलक मिलती थी। परंपराओं के प्रति अब लोगों में वह छोह नही रह गया है जबकि पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने की होड़ ने भी हमारी परंपराओं को पीछे धकेला है। लोगों ने कहा कि सतह पर जीने की आदत भी हमें किसी चीज के अंदर झांकने से रोकता है यही वजह कि हम अपनी पवित्र परंपराओं के प्रति विरक्त होते जा रहें हैं और आधुनिकता की तलाश में पुरानी और परम्परागत चीजों को पीछे  छोड़ते जा रहे हैं ।यही हाल रहा तो होली में होने वाली परम्परागत चीजों को आने वाली पीढ़ियों के लोग सिर्फ कहानी की किताबों में पढेंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *