आज १७ फरवरी का राशिफल व पञ्चाङ्ग

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 तक

मेष –आज सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडे़गा। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद भी प्राप्त होगा

वृष –आज का दिन शुभ फलदायी है, विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नती का योग है।

मिथुन – आपके लिए आज का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। नए कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा।  मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा।

कर्क – क्रोध पर आज संयम रखना पडे़गा। वैचारिक रूप से नकारात्मकता रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में विवाद ना हो, इसका ख्याल रखें।

सिंह – आज सांसारिक तथा अन्य प्रश्नों के कारण मन उदासीन रहेगा। जीवनसाथी से अनबन होने से दांपत्य जीवन में क्लेश हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त ना हो, इसका ध्यान रखे।

कन्या –आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला – आज परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी।

वृश्चिक- शारीरिक और मानसिक रूप से करीबी लोगों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती

धनु – आज नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा।

मकर –आज का दिन मिश्रित फलदायी है बेकार के खर्च करने पड़ सकते हैं परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें।

कुंभ –आज प्रवास और पर्यटन का आनंद आप उठा सकेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा।

मीन – आज परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति के झंझट में आज न पड़ने की कार्तिकेय जी की सलाह है। सभी कार्यों में मन की एकाग्रता से फायदा होगा।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 तक
शनिवार, फरवरी १७, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०६:५८
सूर्यास्त: १८:२३
हिन्दु सूर्योदय: ०७:०१
हिन्दु सूर्यास्त: १८:२०
चन्द्रोदय: ०७:५२
चन्द्रास्त: १९:४६
सूर्य राशि: कुम्भ
चन्द्र राशि: कुम्भ – ३०:२९+ तक
सूर्य नक्षत्र: धनिष्ठा
द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर
वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर
हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी
चन्द्रमास: फाल्गुन –
अमांत विक्रम सम्वत: २०७४
साधारण फाल्गुन – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वितीया – २८:५०+ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: शतभिषा – ११:२८ तक
योग: शिव – १५:२९ तक
प्रथम करण: बालव – १६:२७ तक
द्वितीय करण: कौलव – २८:५०+ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त: ०७:०१ – ०७:४७
वर्ज्य: १८:१३ – १९:५४ ०७:४७ – ०८:३२
राहुकाल: ०९:५१ – ११:१६
गुलिक काल: ०७:०१ – ०८:२६
यमगण्ड: १४:०५ – १५:३०
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१८ – १३:०३
अमृत काल: २८:२०+ – ३०:०२+

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *