विश्वनाथ कारीडोर में मुस्लिम मकान होने का वायरल वीडियो का सच, बोले बनारस के बुद्धिजीवी साबित करे तो मुहमाँगा इनाम पाये

तारिक आज़मी

सोशल मीडिया अक्सर ही अफवाहों का पिटारा बन जाता है, सोशल मीडिया को अगर मायावी दुनिया कहा जाए तो गलत नही होगा क्योकि एक हाथ में मोबाइल लेकर बेडरूम में आराम फरमाते कूलर अथवा एसी रूम की ठंडक में बैठे ये लोग कुछ भी लिख देते है। इसको हकीकत से लेना देता तो होता नही कुछ मगर उसका पूरा वर्णन इस प्रकार लिखते है कि जैसे वह वास्तव में वही बैठे हो।

बात कुछ इस तरह होती है कि आम के पेड़ न देखे शक्स भी आम की प्रजातियों के बारे में लम्बे चौड़े भाषण दे डालता है। एक बार तो हद खत्म हो गई जब मैंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा जिसमे दावा किया गया था कि बनारस में एयर बस चल रही है। मैं भी इस दावे को लेकर काफी बेचैन हो उठा क्योकि इसी वाराणसी यानी काशी यानी बनारस का मूल निवासी हु। मगर मैंने एयर बस तो छोड़े साहब कभी सिटी बस को भी सिटी में चलते नही देखा था। हां जीटी रोड और बड़ी सडको की बात और है।

खैर साहब आज कल सोशल मीडिया के फेकुओ की नज़र विश्वनाथ कारीडोर पर पड़ गई। इस कारीडोर में सरकार ने लगभग 80 घरो को खरीद कर विश्वनाथ मंदिर के आस पास सुन्दरीकरण का कार्य करवा रही है। विवादों में रहा ये निर्माणकार्य कई सवालो के घेरे में चल रहा है। पहले इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में आपको बताते चलते है। विश्वनाथ गली कभी व्यापार का एक बड़ा हब हुआ करता था। इस गली में काफी दुकाने थी और शहर के कोने कोने से सभी वर्गों के खरीदार यहाँ से खरीदारी करते थे। त्योहारों के समय इस मार्किट में विशेष रौनक रहती थी। इस क्षेत्र में सभी सम्प्रदायों की दुकाने हुवा करती थी, मगर किरायदार के तौर पर। आसपास के सभी मकान हिन्दू धर्म के मानने वालो के थे। हां ये ज़रूर है कि बतौर किरायदार कई दुकाने मुस्लिम संप्रदाय के लोगो की थी।

पहले तो व्यापारिक प्रतिस्पर्धा ने इस क्षेत्र को पीछे दालमंडी की मार्किट ने छोड़ा उसके बाद बची कसर विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा ने तोड़ दिया। ऐसा नही कि इसके पहले सुरक्षा नही रहती थी मगर बाद में इसको और अधिक बढ़ा दिया गया। व्यापार की कमर लगभग टूट गई और व्यापारी अपने व्यवसाय के साथ पलायन करने लगे। कुछ ने तो इस क्षेत्र में अपने कारोबार का रंग रूप बदल लिया, इसके आस पास के इलाको में सभी मकान हिन्दू सम्प्रदाय के लोगो के थे और कभी ये क्षेत्र तनाव का सबब नही बना। हिन्दू मुस्लिम एकता कहे अथवा इसको गंगा जमुनी तहजीब का मरकज़ कहे कि जिस प्रकार मंदिर में प्रार्थना होती थी उसी तरह ज्ञानवापी मस्जिद में शांति से नमाज़ भी। समय का बदलाव जितना हुआ मगर ये सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।

क्या है वायरल वीडियो में

कारीडोर निर्माण हेतु सरकार ने आस पास के सभी मकानों को खरीद लिया है और मकानों को तोड़ कर समतल कर दिया गया है। अब कुछ सोशल मीडिया के शूरवीर इस जगह का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है और दलील दे रहे है कि औरंगजेब के वंशज मुस्लिम सम्प्रदाय के मकान को प्रधानमंत्री मोदी ने खरीद कर उन सभी मकानों को तोड्वा दिया है और उन मकानों में से कई मंदिर प्राचीन काल के बरामद हुवे है।

हम आपको बताते चले कि ये सिर्फ एक झूठ का पुलिंदा है। इस वायरल वीडियो का हकीकी ज़मीन पर कोई भी लेना देना नही है। मैं स्वयं वाराणसी का मूल निवासी हु और इसी इलाके में बचपन से खेल कूद कर बड़ा हुआ हु। इस इलाके के आसपास थोडा दूरी पर धुन्धराज गली में सिर्फ एक मकान मुस्लिम संप्रदाय का है। और कारीडोर का काम उस तरफ नही चल रहा है। मकान पूरी तरह से मकान मालिक के खुद के कब्ज़े में है। वही उसके बगल में एक छोटी सी मस्जिद है जिसमे प्रतिवर्ष रमजान के दस दिन तरावीह की नमाज़ होती है। इस वर्ष भी नमाज़ बदस्तूर हुई है।

क्या कहते है शहर के मोअज्जिज़ लोग

सैयद मोहम्मद यासीन (इंतेजामिया कमेटी, ज्ञानवापी मस्जिद)

इस सम्बन्ध में सबसे पहले हमने ज्ञानवापी इंतेजामिया कमेटी के सेक्रेटरी सैयद मोहम्मद यासीन साहब से रफ्ता कायम किया। बुज़ुर्ग यासीन साहब ने हमको बताया कि कभी भी इस क्षेत्र में मुस्लिम सम्प्रदाय का मकान मेरे होश में तो नही रहा। हां अगर पुरातन काल में होने का दावा कोई करता है तो उसकी मैं बात नही करता हु। इस क्षेत्र में हमारे हिदू भाइयो का मकान हुआ करता था। उसमे भी अधिकतर ब्राह्मण भाइयो के मकान थे। मुस्लिम वर्ग का मकान होने का दावा सिर्फ झूठ है और माहोल में खराबी पैदा करने के लिए लोग ऐसा दावा कर सकते है।

एड नजमी सुल्ताना (वरिष्ठ अधिवक्ता)

 बनारस की वरिष्ठ अधिवक्ता एड नजमी सुल्तान की रिहाईश पास के ही क्षेत्र दालमंडी की है। उन्होंने हमसे बात करते हुवे कहा कि कोई भी मकान मुस्लिम सम्प्रदाय का नही था। सिर्फ एक घर है वह भी ढूढराज गली में है। वह अभी मेरी जानकारी में सरकार ने नहीं खरीदा है। दो चार सौ साल पहले की अगर कोई बात करता है तो नहीं कह सकती मगर इस इलाके में कभी मुस्लिम मकान नही थे। हां रेड ज़ोन के पास ही दालमंडी क्षेत्र मुस्लिम सम्प्रदाय बाहुल्य क्षेत्र है। वही विश्वनाथ कारीडोर क्षेत्र में कोई मकान मुस्लिम सम्प्रदाय का नही है। ये सिर्फ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का तरीका है। बनारस में हिन्दू मुस्लिम एक साथ प्रेम से रहते है। यहाँ कभी सांप्रदायिक सोच किसी की नही रही है।

मो सलीम खान (पार्षद)

क्षेत्र के पार्षद मोहम्मद सलीम खान ने हमसे बात करते हुवे बताया कि ये सिर्फ एक कोरी अफवाह है। अगर इस बात को कोई साबित करता है तो उसको मुह्मांगा इनाम दूंगा। कोई ऐसा आये जो साबित कर सकता है तो वह जो कहेगा इनाम में दे दूंगा। हकीकत ये है कि पुरे इलाके में मुस्लिम सम्प्रदाय का कोई मकान था ही नही। अधिकतर मकान ब्राहमण भाइयो के थे। ढूढराज गली में एक सिर्फ मकान मुस्लिम भाई का है वह भी कारीडोर से बाहर है। उसको अभी तक ख़रीदा ही नही गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर देश में अराजकता की स्थिति बनाने की ये एक घिनौनी चाल है इसको तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिये। सरकार ने परियोजना बने है विश्वनाथ कारीडोर के लिया। उस परियोजना में जिन मकानों की आवश्यकता सरकार को पड़ी उसको सरकार ने सर्किल से चार गुना ज्यादा दाम देकर ख़रीदा है और निर्माण तथा ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। सब मिला कर सोशल मीडिया पर वायरल या वीडियो और पोस्ट केवल एक कोरी अफवाह है। इसका हकीकत से कोई भी लेना देना नही है।

साजिद अंसारी

इस सम्बन्ध में समाजसेवक साजिद अंसारी जो छित्तनपुरा वार्ड के पार्षद रह चुके है और वर्त्तमान में उनकी पत्नी यहाँ से पार्षद है ने हमसे बात करते हुवे पोस्ट को देखा और जोर जोर से हँसते हुवे बोले कि यह हकीकत नही है। ये सिर्फ एक जोक लग रहा है। अगर इस पोस्ट को लिखने वाला शख्स अपनी बात को साबित कर सकता है तो उसको जो इनाम कहे देने को तैयार हु। सोशल मीडिया अफवाह का अड्डा होता जा रहा है। इस सुचना तंत्र का इससे घटिया प्रयोग शायद कोई और होगा कि बिना मुद्दे और बिना सर पैर की बात को इतने विश्वास के साथ लोग लिखते है कि सच भी इनको देख कर परेशान हो जाए।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *