बलिया पुलिस के हाथ लगी नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कामयाबी

अरविन्द यादव

(बलिया) प्रभारी निरीक्षक नरही एवं प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस टीम ने देश की आर्थिक स्थिति को खोखला करने वाले 03 व्यक्तियों को भरौली बाजार से 1,76,000/ रुपये की जाली व 800 रुपये की सही नोट के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 03 कट्टा व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 हुण्डई कार नं. BR44 A4303 तथा 01 टाटा टिगोर नं. UP61 AJ 0629 भी बरामद किया गया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह नोट बिहार से मिली है। हम इनको बदलकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं।

ऐसा है नोटों का भाव

पकड़े गये नोट तस्करों ने बताया कि 500 रुपये की नकली नोट को 400 रुपये, 200 रुपये की नकली नोट को 150 रुपये तथा 100 रुपये की नकली नोट को 75 रुपये में परिवर्तित करते हैं। आज भरौली में नोट बदलने आये थे। यह धन्धा 04 माह पूर्व से कर रहे हैं। वाहनों का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहे। इस सम्बन्ध में नरही पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कौन हुआ गिरफ्तार

  • रकीब खां उर्फ आरजू पुत्र रफीक खां, निवासी सारिमपुर औद्योगिक बक्सर बिहार।
  • शेषनाथ यादव पुत्र नागेश्वर यादव निवासी कपूरी नारायनपुर थाना फेफना बलिया।
  • संजय यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी चचया थाना नगरा बलिया।

क्या है रकीब खां उर्फ आरजू का अपराधिक इतिहास

  • धारा-3/5ए/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशु क्रूरता नि. अधि. थाना नगरा बलिया।
  • धारा-3/5ए/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशु क्रूरता नि. अधि. थाना चितबड़ागांव बलिया।
  • धारा-2/3 उप्र गैंगेस्टर एक्ट थाना चितबड़ागांव बलिया।
  • धारा-3/5ए/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशु क्रूरता नि. अधि. थाना गड़वार बलिया।

क्या है शेषनाथ यादव का आपराधिक इतिहास

  • धारा-147,323,379, 504 भादवि थाना गड़वार बलिया।
  • 379, 411, 419, 420, 467, 468, 474 भादवि थाना फेफना बलिया।
  • धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पुरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी।

कौन कौन रहा पुलिस टीम में

  • गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक नरही
  • उ नि कुलदीप सिंह थाना नरही
  • उनि राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम
  • उनि अश्वनी पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस
  • उनि संजय सरोज स्वाट टीम
  • हेका श्याम सुन्दर सिंह यादव

आरक्षीगण-सर्विलांस/स्वाट: राकेश यादव, शशि प्रताप सिंह, रोहित यादव, अनुप सिंह, अतुल सिंह, अनिल पटेल, वेद प्रकाश दूबे, जसवीर सिंह, विजय राय।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *