अराजकतत्व ने मारी बंदर को गोली, बंदर की मौके पर हुई मौत, थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था हेतु किया ग्रामीणों के साथ बैठक

प्रमोद कुमार

बलिया: बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के फरसटार गाव में आज सुबह किसी अराजक तत्व ने एक बन्दर को गोली मार दिया। गोली लगने से बन्दर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे के करीब की है। धर्म की मान्यताओं के अनुसार बंदर की इस प्रकार मृत्यु से एक वर्ग उत्तेजित होने की सम्भावना को देखते हुवे थाना प्रभारी निरिक्षण उभाव योगेन्द्र बहादुर मय दल बल तत्काल मौके पर पहुचे और शांति व्यवस्था कायम करवा कर मामले के जाँच का आदेश दे दिया।

इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत हुई जिसमे गाव के करीब सभी लोगो ने हिस्सा लिया। इस बैठक में शांति व्यवस्था पर चर्चा करते हुवे थाना प्रभारी निरिक्षण ने कहा कि ग्राम सभा फरसाटार में अक्सर ग्रामवासियों में कुछ अराजक तत्वों के कारण शांति व्यवस्था को खतरा बना रहता है। आपस में अक्सर ही विवाद होने के कारण गाव में हमेशा तनाव का माहोल बना रहता है। इसी का ताज़ा उदहारण आज सुबह की घटना है। घटना की निष्पक्ष जाँच करवा कर दोषी अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।

इस दरमियान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उस्मनुल हसन ने कहा कि ग्राम में इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। किसी की धार्मिक भावना के साथ खेलवाड निंदनीय है। वही इस्लाम धर्म के अनुसार भी बेजुबान जानवरों पर ज़ुल्म प्रतिबंधित है। प्रशासन ने हमारी मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए। बैठक के बाद मृत बन्दर का हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *