शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में जाने के अटकलों के बीच बेटे आदित्य को लेकर सामने आई बड़ी खबर, 19 अप्रैल के बाद कर सकते है बड़ा ऐलान

आफ़ताब फारुकी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकले तेज़ी से चल रही है। खबर ये सामने आ रही है कि 19 अप्रैल या इसके बाद तक शिवपाल यादव यह कदम उठा सकते है। मगर अभी तक भाजपा पदाधिकारियों और शिवपाल सिंह यादव ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं किया है। राजनीति के जानकारों का यहां तक कहना है कि शिवपाल के जाने की पटकथा करीब-करीब लिखी जा चुकी है। वहीं, सपा हाईकमान भी उन्हें मनाने के मूड में नहीं है।

वही प्रसपा की राज्य कार्यकारिणी भंग होने के बाद शुक्रवार को इन चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया और अटकलें लगाई गईं कि शिवपाल यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शिवपाल यादव सुर्खियों में रहे। अटकलें चलीं कि 19 अप्रैल को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,  धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में यह ज्वाइनिंग होंगी। शिवपाल सिंह यादव के भजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच यह भी चर्चा उड़ी कि उनके बेटे आदित्य यादव भी भाजपा का दामन थामेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन चर्चाओं के बावजूद सपा शिवपाल को रोकने के मूड में नहीं है। तकनीकी रूप से वह जसवंत नगर से सपा के विधायक हैं, लेकिन चुनाव से पहले प्रसपा और सपा के बीच गठबंधन हुआ था, विलय नहीं। वही सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल के सपा के साथ आने से पहले पार्टी को कोई खास फायदा नहीं हुआ। भविष्य में भी इस लिहाज से उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। उल्टे उनकी मौजूदगी से नुकसान होने की ज्यादा आशंका है। इसलिए सपा न तो उन्हें भाजपा में जाने से रोकेगी और न ही चले गए तो इस पर कोई कड़ी प्रतिक्रिया देगी।

विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा विष्ट के भी भाजपा में जाने पर सपा नेतृत्व ने बड़ी ही सधी प्रतिक्रिया दी थी। बताते चले कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की राज्य कमेटी और अन्य प्रकोष्ठ कीसभी कार्यकारिणी शुक्रवार को भंग कर दी गईं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने यह निर्णय लिया और कहा कि जल्द आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रसपा के इस कदम के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव भले ही सपा से विधायक चुने गए हैं, मगर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी दूरी व नाराजगी साफ नजर आ रही है।

चाहे सपा की बैठकों में शिवपाल की अनुपस्थिति हो या दिल्ली में मुलायम सिंह से उनकी मुलाकात, सभी पर तमाम सवाल खड़े हुए। पिछले कुछ दिनों से शिवपाल की भाजपा से नजदीकियां भी साफ नजर आ रही हैं। ऐसे में प्रसपा ने पूरी कार्यकारिणी भंग कर सियासी हवा को तेज कर दिया है। सवाल उठा है कि क्या कार्यकारिणी दोबारा गठन हो पाएगा या फिर पूरी तरह से भाजपा के साथ हो लिया जाएगा। हालांकि पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी को अभी भंग नहीं किया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *